Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Jul, 2026 01:26 PM

Dishani Chakraborty : बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सफ़ेद रंग के ब्राइडल गाउन में बेहद आकर्षक...
Dishani Chakraborty : बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सफ़ेद रंग के ब्राइडल गाउन में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह ब्राइडल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस अंदाज की तुलना किसी परी और हॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार से कर रहे हैं।
मंगेतर संग किस करते हुए दिशानी चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीरें
मिथुन की लाड़ली दिशानी ने इस फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत सफ़ेद रंग का वेडिंग गाउन चुना, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक नजर आया। उन्होंने हलके मेकअप, बेहद कम आभूषण और सादगी भरे हेयर स्टाइल के साथ अपने ब्राइडल अंदाज को एक क्लासिक क्रिश्चियन ब्राइड का एहसास दिया। उनका यह एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है ,फैंस उनकी खूबसूरती और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ब्यूटी क्वीन तो कुछ ने परी जैसी खूबसूरत कहकर उनकी तारीफ के पल बांध दिए।

लाइमलाइट से दूर रहती हैं मिथुन की बेटी दिशानी
मिथुन की बेटी दिशानी फ़िल्मी दुनियां से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश फैशन और शानदार फोटोशूट की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। उनकी हर नई पोस्ट को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है और लोग उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते हैं।

जल्द बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग करेंगी शादी
कुछ दिनों पहले ही दिशानी ने अपने बॉयफ्रेंड संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। आपको बता दें कि दिशानी का बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस इंडस्ट्री में स्टेडीकैम ऑपरेटर, सिनेमैटोग्राफर और कलरिस्ट के रूप में काम करते हैं और लॉस एंजिल्स में रहते हैं। लॉस एंजिल्स में उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई की थी। इस दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई।
