Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jun, 2026 03:53 PM

Divyanka Tripathi : टीवी इंडस्ट्री की ईशी मां Divyanka Tripathi इन दिनों अपने मां बनने के नए दिनों को काफी एन्जॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले मई महीने में दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था और अब हाल ही में उन्होंने पहली बार अपने...
Divyanka Tripathi : टीवी इंडस्ट्री की ईशी मां Divyanka Tripathi इन दिनों अपने मां बनने के नए दिनों को काफी एन्जॉय कर रही हैं। कुछ दिनों पहले मई महीने में दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था और अब हाल ही में उन्होंने पहली बार अपने बेटों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें सांझा की हैं।
बेटों संग शेयर की पहली बार फोटो
मां बनी दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर फोटो सांझा की हैं। पहली तस्वीर में वो अपने पहले बेटे को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं लेकिन फ़िलहाल उन्होंने अभी अपने बेटे के चेहरे को छुपाया हुआ है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को गोद में लिया हुआ है।
मां बनने की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ दिखाई दे रही है। हालाँकि उनके फेस अभी हाईड किए हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने बहुत प्यारा कैप्शन लिखा हुआ है-मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।
जैसे ही दिव्यांका ने अपनी तस्वीरें शेयर की, तभी फैंस ने उनके ऊपर खूब प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा कि 'मां बेटा सबसे प्यारे। इसी के साथ और भी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया डिलवरी के बाद का दर्द
दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड जर्नी से जुड़े अनुभवों से रूबरू कराती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद एक बार उन्हें इतनी तेज खांसी आई कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे पेट के अंदर कुछ फट गया हो। उन्होंने कहा कि सी-सेक्शन के बाद शरीर को काफी कुछ झेलना पड़ता है, क्योंकि इस प्रक्रिया में कई परतों से होकर सर्जरी की जाती है। ऐसे में साधारण सी खांसी भी बेहद दर्दनाक साबित हो सकती है। दिव्यांका ने यह भी साझा किया कि रिकवरी के दौरान वह मेथी और ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू खा रही हैं, जिससे उन्हें ताकत और पोषण मिल रहा है।
