मैनेजर ने मेरी ब्रेस्ट दबाई... सालों बाद छलका टीवी की पार्वती का दर्द, बोलीं- पापा को पता चला तो कब्र खोद कर मारेंगे

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 06:10 PM

sonarika bhadoria childhood trauma

टीवी शो देवों के देव महादेव में पार्वती की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दुखद अनुभव साझा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वह महज 10-11 साल की थीं, तब उन्हें...

Sonarika Bhadoria Childhood Trauma : टीवी शो देवों के देव महादेव में पार्वती की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दुखद अनुभव साझा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वह महज 10-11 साल की थीं, तब उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। बचपन में हुई इस घटना ने उन्हें अंदर  झकझोर दिया था, जिसके बारे में उन्होंने कई सालों बाद अपनी मां को बताया। 
 
Sonarika Bhadoria Childhood Trauma

10-11 साल की उम्र में हुई थी शर्मनाक हरकत 
जब सोनारिका से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें किसी परिस्थिति में असुरक्षित महसूस हुआ है, तो उन्होंने बचपन की एक घटना का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वह काफी परेशान और निराश हो गई थीं। उन्होंने कहा कि बचपन में उनका एक मुंहबोला भाई था,  जिसे वह करीब 10-11 साल की उम्र में राखी बांधने गई थी। राखी बांधने के बाद उनके माता-पिता ने वहीं पास के एक  रेस्टोरेंट में साथ बैठकर खाना खाने का फैसला किया।
 Sonarika Bhadoria Childhood Trauma

सोनारिका ने बताया कि वह अपने माता-पिता और मुंहबोले भाई के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थीं। वहां एक मैनेजर था, जो उनके साथ एक ऐसे रास्ते पर चलने लगा, जहां एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक जाने के लिए करीब पांच कदम चलने पड़ते थे और उस जगह पर अंधेरा था। इसी दौरान उस शख्स ने मौका पाकर उनके सीने को गलत तरीके से छुआ। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ है। इस घटना के बाद वह बिल्कुल शांत हो गई थीं और कुछ बोल नहीं पाईं।

उस दौरान मैं काफी हैरान रह गई थी और मुझे समझ नहीं आया कि मेरे साथ क्या हुआ है। कुछ सालों बाद जब मैंने अपनी मम्मी को बताया तो उन्होंने मुझसे कहा कि तूने अपने पापा को क्यों नहीं बताया। पापा को बताया तो वो शख्स किधर भी होगा, अगर मरा हुआ भी होगा ना तो उसकी कब्र खोदकर फिर से उसे मारकर आएंगे मेरे पापा  .
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!