ये यौन उत्पीड़न के समान है...अपनी DeepFake वीडियो देख भड़की Janhvi Kapoor, महिलाओं को इंसान समझना इतना मुश्किल क्यों है ?

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 01:31 PM

janhvi kapoor deepfake

Janhvi Kapoor on   DeepFake : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंटरनेट पर वायरल हो रहे अपने यौन रूप से अश्लील डीपफेक वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के 'स्टोरीज' सेक्शन में एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने...

Janhvi Kapoor on  DeepFake : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंटरनेट पर वायरल हो रहे अपने यौन रूप से अश्लील डीपफेक वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के 'स्टोरीज' सेक्शन में एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने डीपफेक वीडियो बनाने वालों की आलोचना की। उन्होंने सहमति (consent) के कॉन्सेप्ट को न समझने के लिए उन लोगों की कड़ी आलोचना की और इस तरह के कंटेंट को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। 

उन्होंने लिखा, "महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने और बिना सहमति के मनगढ़ंत कंटेंट फैलाने के लिए टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करना बहुत गलत है और यह यौन उत्पीड़न के बराबर है। मेरी इंडस्ट्री में लगभग हर महिला ने कभी न कभी इसका सामना किया है, और हर जगह महिलाएं इसका शिकार हो रही हैं। सहमति, पसंद और महिला के शरीर का सम्मान इंसानियत की सबसे बुनियादी बातें होनी चाहिए। फिर भी, किसी तरह इन्हें मुश्किल माना जाता है। जबकि ये मुश्किल नहीं हैं। हैरानी की बात है कि कुछ लोगों के लिए यह समझना अभी भी मुश्किल है कि अगर कोई महिला लगातार पांच दिन 'हां' कहे और छठे दिन 'ना' कहे, तो उस 'ना' का सम्मान किया जाना चाहिए।

Janhvi Kapoor Deepfake Video

 यह क्लिप उनकी फिल्म 'देवरा' की एक एडिट की हुई क्लिप है, जिसमें उन्होंने NTR Jr. के साथ काम किया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर कोई महिला मिनीस्कर्ट पहनती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई उसकी स्कर्ट के नीचे कैमरा लगा सकता है, गलत एंगल से फोटो ले सकता है या उसके शरीर का गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने आगे कहा, "एक महिला किस चीज में सहज महसूस करती है, वह कहाँ सीमा (LINE) तय करती है और अपने शरीर के साथ क्या करना चाहती है, ये फैसले पूरी तरह से उसके अपने होते हैं।

 यह बुनियादी बात है। यह उन AI वीडियो से कहीं आगे की बात है जिनका सामना मैंने पिछले कुछ दिनों में किया है, या मेरे करियर में मैंने जो कुछ भी अनुभव किया है, उससे कहीं ज़्यादा गंभीर है। यह एक महिला होने की बड़ी सच्चाई, लोगों की नजर, जजमेंट, सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष और इस एहसास के बारे में है कि हमारी सीमाओं को किसी न किसी तरह अपनी मर्ज़ी से समझा जा सकता है।

 उन्होंने आगे कहा, "वह खतरा अब डिजिटल दुनिया में भी फैल गया है, जबकि हमने अभी तक उस असली, शारीरिक डर का ठीक से समाधान नहीं किया है जो हर दिन महिलाओं की ज़िंदगी को प्रभावित करता है। इसका जवाब सिर्फ यह नहीं हो सकता कि 'अपनी बेटी की रक्षा करो। हमें उस सोच को भी बदलना होगा जो लोगों को यह विश्वास दिलाती है कि उन्हें किसी और की सीमाओं का उल्लंघन करने का अधिकार है और इस बदलाव का एक हिस्सा ऐसे आदर्श पुरुषों से आएगा जिनमें सही और गलत को स्पष्ट रूप से कहने की नैतिक समझ और हिम्मत हो। एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर NTR Jr. का उनके साथ खड़े होने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "मैं NTR सर की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इतना कड़ा रुख अपनाया और इस गलत हरकत की निंदा की। धन्यवाद सर। जब कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे लाखों लोग अपना आदर्श मानते हैं, किसी ऐसी बात पर आवाज उठाता है जिसका उससे सीधा संबंध नहीं है, तो इससे हर उस महिला को हिम्मत मिलती है जिसने कभी न कभी इस तरह के व्यवहार का सामना किया हो। चिरंजीवी सर, विजय और खुशबू मैम का भी धन्यवाद कि उन्होंने इस भावना को आगे बढ़ाया और इस सोच व अनैतिक व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुझे उम्मीद है कि अभी हमारे आस-पास जो कुछ भी हो रहा है, उससे किसी भी तरह के उत्पीड़न में शामिल लोगों को आत्म-मंथन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। क्या एक महिला का बस यह चाहना बहुत बड़ी बात है कि उसके साथ एक इंसान जैसा व्यवहार हो और उसे एक इंसान के तौर पर ही देखा जाए ? उसका शरीर। उसकी छवि। उसकी सीमाएं, उसकी पसंद। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!