Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 May, 2026 04:56 PM

Karishma Tanna : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Karishma Tanna फ़िलहाल अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। इसी के साथ वो समय-समय अपनी फोटोज डाल कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। करिश्मा तन्ना हमेशा से ही अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।
Karishma Tanna : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Karishma Tanna फ़िलहाल अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। इसी के साथ वो समय-समय अपनी फोटोज डाल कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। करिश्मा तन्ना हमेशा से ही अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अब जल्द ही वो इस साल के अंत तक अपने बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बहुत सुन्दर लग रही हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी फोटोज।

इन तस्वीरों में करिश्मा ने एक बेहद खूबसूरत रानी पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई है, जो उनके ऊपर बेहद जंच रही है।
आपको बता दें कि उन्होंनेवाइब्रेंट पिंक कलर की साड़ी पहनी है जिस पर बारीक सुनहरे बूटी का काम किया हुआ है। इसी के साथ बॉर्डर का रंग लाल है और साथ में उन्होंने गोल्डन का कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा शानदार बना रहा है।

वहीं अगर उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो हमेशा से उनकी ज्वेलरी शानदार साबित हुई है। उन्होंने एक भारी चोकर नेकलेस पहना है जिसमें कुंदन, मोती और रंग-बिरंगे स्टोन का काम है। उनके कानों में मैचिंग झुमके हैं। हाथों में उन्होंने एक चौड़ा नवरत्न स्टाइल का कड़ा और उंगलियों में बड़ी स्टेटमेंट रिंग्स पहनी हैं, जो उनके लुक को 'रॉयल' बना रही हैं।

करिश्मा ने साड़ी के साथ जूड़ा बनाया हुआ है, जिसके ऊपर बैंगनी फूलों से सजावट की गई है। मेकअप की बात की जाए तो उन्होंने बहुत ही सिंपल और ग्लोइंग मेकअप किया हुआ है और उनके चेहरे पर एक छोटी सी बिंदी लुक क चार चांद लगा रही है।
