Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Nov, 2026 05:54 PM

Hina Khan Secret Wedding : हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस सानिया मिर्ज़ा के एक पॉडकास्ट में पहुंची और वहां जाकर...
Hina Khan Secret Wedding : हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस सानिया मिर्ज़ा के एक पॉडकास्ट में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में काफी बातें शेयर की। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह उन्होंने 15 मिनट में शादी का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि शादी का फैसला उनके लिए इतना जल्दी था कि वो अपनी पहली शादी की सालगिरह तक भूल गए।
4 जून 2025 को हुई हिना खान की शादी
आपको बता दें कि टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी की थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर की छत और बेहद सादे अंदाज में और परिवार व करीबी लोगों की मौजूदगी में विवाह किया था।
15 मिनट में लिया शादी का फैसला
आमतौर पर किसी शादी की तैयारी करने में महीनों का समय लगता है लेकिन हिना खान ने अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला सिर्फ 15 मिनट में ले लिया। हिना खान ने खुद बताया कि उन्होंने अपने कैंसर जर्नी के बीच शादी करने का फैसला किया और उनकी शादी में सिर्फ 20 लोग ही मौजूद थे। इतना अचानक फैसला लेने की वजह से वो अपनी शादी की पहली सालगिरह तक भूल गईं।

बिना तामझाम और बिना प्लानिंग के हुई शादी
सानिया मिर्जा के एक शो में हिना खान ने बताया कि उनका शादी का फैसला बिल्कुल अचानक लिया गया था। दोनों ने इसके लिए पहले से कोई तैयारी या योजना नहीं बनाई थी। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे के साथ 10 साल से भी ज्यादा समय से थे और उन्हें खुद भी नहीं लगता था वे शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हिना ने आगे बताया कि उस समय वह अपनी सेहत से जुड़ी परेशानियों से गुजर रही थीं। ऐसे में उन्होंने रॉकी से साफ़ कह दिया था कि अगर वह चाहें तो किसी और के साथ अपनी जिंदगी बसा सकते हैं या फिर उनसे शादी के सकते हैं क्योंकि उन्हें खुद नहीं पता था कि आने वाला कल कैसा होगा। वहीं, जब सानिया मिर्जा ने उनसे पुछा की क्या सच में अपने शादी का फैसला 15 मिनट में ले लिया था तो हिना खान ने जवाब दिया शायद इससे भी कम।

कैंसर की वजह से लिए जल्दी फैसला
बातचीत के दौरान सानिया मिर्जा ने हिना से यह भी जानना चाहा कि क्या उनकी शादी का फैसला उनकी खराब सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया था। इस पर हिना ने हामी भरते हुए कहा कि सानिया की बात बिल्कुल सही है। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शादी को लेकर वे दोनों इतने सहज थे कि उन्हें अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी तक याद नहीं रही। बाद में जब उनकी ननद ने शादी की सालगिरह की बधाई दी तब उन्हें इस खास दिन का एहसास हुआ। गौरतलब है कि हिना और रॉकी ने उस समय शादी करने का फैसला किया था, जब एक्ट्रेस स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था।