Vicky Kaushal की अम्मा लग रही हो...बढ़ते वजन की वजह से Katrina Kaif के लुक पर पाकिस्तानी कमेंटेटर ने कसा तंज

Edited By Updated: 16 Sep, 2026 04:17 PM

katrina kaif body shaming

Katrina Kaif Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह Mukesh Ambani के गणपति उत्सव में पहुंची, जहां उनके खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर...

Katrina Kaif Look : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह Mukesh Ambani के गणपति उत्सव में पहुंची, जहां उनके खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं इसी बीच Katrina से जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद भी सामने आ गया है। 

Katrina Kaif के लुक पर पाकिस्तानी कमेंटेटर ने कसा तंज 
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कमेंटेटर Dr. Ejaz Waris की एक पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पोस्ट में Katrina Kaif की तस्वीर के साथ उनके लुक और बॉडी पर टिप्पणी की गई। इतना ही नहीं, कमेंटेटर ने कथित तौर पर एक्ट्रेस को Vicky Kaushal को अम्मा कह दिया।  

सी पोस्ट देख कैटरीना के फैंस को आया गुस्सा 
 कमेंटेटर के इस पोस्ट में कुछ अन्य सेलेब्रिटीज के वीडियो भी शामिल किए गए हैं। कमेंटेटर की इस टिप्पणी को लेकर भारतीय सोशल मीडिया  यूजर्स में नाराजगी देखने को मिली। कई लोगों ने इसे Katrina Kaif की बॉडी और उम्र को निशाना बनाकर किया गया आपत्तिजनक मजाक बताया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by D R E J A Z W A R I S (@drejazwaris)

साइना नेहवाल ने भी किया लाइक 
इस मामले में भारतीय बैडमिंटन खिलाडी Saina Nehwal का नाम भी चर्चा में आ गया। दरअसल, उन्होंने इस विवादित पोस्ट को लाइक किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि उन्होंने ऐसी पोस्ट को लाइक क्यों किया। 

हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है  कि हो सकता है Saina ने पोस्ट की पूरी सामग्री देखे या सुने बिना ही उसे लाइक कर दिया हो। यह भी संभव है कि उन्होंने केवल Katrina Kaif की तस्वीर देखकर पोस्ट को लाइक किया हो और उसमें किए गए कमेंट पर उनका ध्यान न गया हो। 

कैटरीना की सपोर्ट में उतरे उनके फैंस 
विवादित पोस्ट के सामने आने के बाद Katrina Kaif के फैंस उनके समर्थन में उतर आए।  यूजर्स ने कहा कि किसी महिला के शरीर, खूबसूरती या उम्र को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है। वहीं, कई फैंस ने गणपति उत्सव से सामने आई कैटरीना की तस्वीरों पर भी जमकर प्यार और तारीफ की है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!