Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jul, 2026 11:43 AM

Laughter Chefs 3 Winner : कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को आयोजित किया गया। कई सप्ताह तक चले मजेदार कुकिंग टास्क, हंसी-ठिठोली और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के शानदार प्रदर्शन के बाद आखिरकार अली गोनी और जन्नत जुबैर ने...
Laughter Chefs 3 Winner : कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को आयोजित किया गया। कई सप्ताह तक चले मजेदार कुकिंग टास्क, हंसी-ठिठोली और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के शानदार प्रदर्शन के बाद आखिरकार अली गोनी और जन्नत जुबैर ने इस सीजन का ख़िताब अपने नाम कर लिया। ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए भावुक पोस्ट साझा की और इस सफर को यादगार बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 के विजेता बने अली गोनी और जन्नत जुबैर
ग्रैंड फिनाले में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के अलावा खबरों के खिलाडी के कंटस्टेंट्स हर्ष गुजराल, फरहाना भट समेत कई मेहमानों ने शिरकत की। इन सभी ने फाइनलिस्ट जोड़ियों का साथ दिए हुए उनकी आखिर डिश तैयार करने में मदद की। खिताबी मुकाबले में करण-कुंद्रा-एलवीश यादव और अर्जुन बिजलानी तेजस्वी प्रकाश की जोड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करने हुए अली गोनी और जन्नत जुबैर को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अंतिम चुनौती में अली और जन्नत ने बाजी मार ली, जिसके बाद शेफ हरपाल सिंह सोखी ने उन्हें लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का विजेता घोषित किया।
ट्रॉफी फ्लांट करते हुए शेयर की तस्वीर
ट्रॉफी के साथ अली गोनी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि आखिरकार 'बिट्टूस लाफ्टर शेफ्स के विनर बन गए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह सफर अपनी बिट्टी के अलावा किसी और के साथ तय करूंगी। इस शो ने मुझे मेरा सबसे अच्छा दोस्त दिया और सबसे खास बात यह रही कि हमने यह जीत भी साथ हासिल की। हम पर इतना प्यार बरसाने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार, बिट्टूस।
2025 में शुरू हुआ था 'लाफ्टर शेफ्स' 3
इस कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं, जबकि मशहूर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी इसकी जज की भूमिका निभाते हैं। शो का पहला सीजन साल 2024 में प्रसारित हुआ था और अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए 2025 में नए सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ दूसरा सीजन भी लॉन्च किया गया।
अली गोनी दूसरे सीजन में भी ट्रॉफी जितने के बेहद करीब पहुंचे थे लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें करण कुंद्रा और एलवीश यादव की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लाफ्टर शेफ्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया।