Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Nov, 2026 11:55 AM

Manish Goel Wife : 'बिग बॉस 20' के घर में काजी तौकीर के साथ चल रहे विवाद के बीच, पूनम नरूला गोयल अपने अभिनेता पति मनीष गोयल के समर्थन में सामने आई हैं।
Manish Goel Wife : 'बिग बॉस 20' के घर में काजी तौकीर के साथ चल रहे विवाद के बीच, पूनम नरूला गोयल अपने अभिनेता पति मनीष गोयल के समर्थन में सामने आई हैं।
पूनम ने इंस्टाग्राम पर बताया कि जब भी काजी उन्हें 'प्रोफेसर' कहकर बुलाते हैं, तो मनीष इतनी तीखी प्रतिक्रिया क्यों देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि काजी ने बार-बार उनके पति का मजाक उड़ाया है और उनकी उम्र को लेकर ताने कसे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मनीष की प्रतिक्रियाएं किसी तरह का 'स्क्रीन टाइम' (प्रसिद्धि) पाने की कोशिश नहीं हैं, बल्कि वे सच में आहत हुए हैं इसलिए ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं।
उन्होंने लिखा- मैं एक महीने से ज़्यादा समय तक धैर्य रखती रही और चुप रही लेकिन अब समय आ गया है कि मैं इस बारे में बात करूं। कल के एपिसोड के बाद मैं विस्तार से बताऊंगी, लेकिन अभी के लिए, मैं चाहती हूं कि लोग समझें कि मनीष 'प्रोफेसर' शब्द पर ऐसी प्रतिक्रिया क्यों देते हैं। जब से मनीष घर में आए हैं, काज़ी लगातार उन्हें 'ज्ञानी बाबा' और 'प्रोफेसर' जैसे नामों से चिढ़ाते रहे हैं। मनीष की पत्नी ने बताया कि शुरुआत में काज़ी ने इसे एक मज़ाक (प्रैंक) की तरह शुरू किया था, जिसमें घर के बाकी सदस्य भी शामिल हो गए।
मनीष को इस बारे में कुछ पता नहीं था, फिर भी उन्होंने इसे खेल-खेल में लिया, उनके साथ शामिल हुए और यहां तक कि उनके साथ डांस भी किया - हालांकि, यह हिस्सा टेलीकास्ट नहीं हुआ। लेकिन, काज़ी ने इसे और आगे बढ़ाते हुए अपमानजनक टिप्पणियां कीं और उनकी उम्र को लेकर मजाक उड़ाया। जब मनीष ने उनसे रुकने और एक सीमा तय करने के लिए कहा, तो काज़ी ने कैमरे के सामने कहा कि वह मनीष को रुलाकर ही छोड़ेंगे और रुकेंगे नहीं। "यही वह असली वजह है जिसकी वजह से मनीष 'प्रोफेसर' शब्द पर ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं। पूनम ने कहा कि उनके पति कभी भी काज़ी के पास झगड़ा करने नहीं जाते। उन्हें स्क्रीन टाइम की कोई परवाह नहीं है। अगर उन्हें परवाह होती, तो वे सिर्फ फुटेज पाने के लिए कुछ भी करते लेकिन वे ऐसा नहीं करते। वे भावुक हैं, कभी-कभी नाटकीय हो जाते हैं, और अपनी बात कड़े शब्दों में रखते हैं। वे 70 के दशक में जन्मे एक उत्तर भारतीय व्यक्ति हैं। यही उनका व्यक्तित्व है। सिर्फ इसलिए कि नई पीढ़ी शायद उनके बोलने या प्रतिक्रिया देने के तरीके से खुद को नहीं जोड़ पाती, इसका मतलब यह नहीं है कि वह दिखावा कर रहे हैं। वह सच में एक बहुत अच्छे पारिवारिक इंसान हैं, लेकिन अगर कोई उन्हें लगातार परेशान करे, उनकी उम्र का मजाक उड़ाए या उनके सामने भद्दे मजाक करे, तो वह प्रतिक्रिया ज़रूर देंगे। उनका स्तर ऐसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा- हो सकता है कि आप काजी को पसंद करते हों, लेकिन उनके समर्थन में इतने अंधे न हो जाएं कि दूसरा पहलू ही न देख पाएं। अगर मनीष को एलिमिनेशन की इतनी ही परवाह होती, तो वह काजी के लिए अपनी लाइफलाइन का त्याग क्यों करते ?
2026 में, अगर लोग 51 साल के एक सीधे-सादे और अच्छे इंसान को इसलिए स्वीकार नहीं कर पाते क्योंकि वह उछल-कूद नहीं करता, गालियां नहीं देता या हर तरह की बेवकूफी में शामिल नहीं होता, तो यह निराशाजनक और बचकाना है। मनीष असल जिंदगी में भी इसी तरह बात करते हैं। उन्हें अपनी भाषा, 'शुद्ध हिंदी से प्यार है और उन्हें इस पर गर्व है। वह एक अभिनेता हैं और हमें उन पर गर्व है। लेकिन कभी-कभी, आपको एडिट किए गए फुटेज से आगे बढ़कर, उस इंसान की आंखों में देखना चाहिए ताकि समझ सकें कि वह सच में कब आहत है और कब सिर्फ एक्टिंग कर रहा है। यह देखकर निराशा होती है कि आज लोग किन चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन एक परिवार के तौर पर हम हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे।