Spider-Man फेम एक्ट्रेस Mary Rivera का हुआ निधन, 82 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 11:51 AM

mary rivera passed away

Mary Rivera Passed Away : मार्वल फिल्म स्पाइडर मैन में जैकब बटालोन के किरदार नेड लीड्स की दादी का यादगार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मैरी रिवेरा अब इस दुनिया में नहीं रही। 82 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हवाई की रहने वाली मैरी रिवेरा का...

Mary Rivera Passed Away : मार्वल फिल्म स्पाइडर मैन में जैकब बटालोन के किरदार नेड लीड्स की दादी का यादगार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मैरी रिवेरा अब इस दुनिया में नहीं रही। 82 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हवाई की रहने वाली मैरी रिवेरा का निधन स्ट्रोक आने की वजह से हुआ।  अपने स्नेही व्यक्तित्व और शानदार हास्य अंदाज के कारण उन्होंने दर्शकों, खासकर मार्वल फैंस के बीच खास पहचान बनाई थी। 

डॉक्टरों ने दे दिया था जवाब 
जैसे ही एक्ट्रेस को स्ट्रोक आया उसके बाद वो कोमा में चली गई थीं। डॉक्टरों ने जब उनके परिवार को बताया कि उनके स्वस्थ होने की संभावना बेहद काम है, तब परिवार ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाने का कठिन फैसला लिया। 

मार्वल की सुपरहिट फिल्म स्पाइडर मैन में यह मैरी रिवेरा की पहली और आखिरी ऑन-स्क्रीन भूमिका थी। इस फिल्म में उन्होंने तागालोग भाषा में संवाद बोलकर अपने किरदार को खास बनाया था। 

इस फिल्म के लिए बेहद खुश थीं रिवेरा
मैरी रिवेरा अपने पीछे पति एलेजांद्रो, अपने बच्चों, 11 पोते-पोतियों और चार परपोते-परपोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार के मुताबिक, मार्वल के साथ काम करना उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक था। वह इस बात को लेकर बेहद खुश और आभारी थीं कि उन्हें दुनिया की सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

क्या था फिल्म में रिवेरा का रोल  ?
मैरी रिवेरा ने अपने करियर में केवल एक फीचर फिल्म के अभिनय किया था लेकिन स्पाइडर मैन में उनका  संक्षिप्त किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया। उनका छोटा सा सीन फिल्म के सबसे यादगार दृश्यों में गिना जाता है। 

फिल्म में उन्होंने नेड लीड्स की  फिलिपिनो दादी का किरदार निभाया था।  यह दृश्य उस समय आता है, जब  एंड्रयू गारफील्ड का स्पाइडर-मैन मल्टीवर्स से अचानक नेड के घर पहुंच जाता है। इस अप्रत्याशित स्थिति के बावजूद रिवेरा का किरदार पूरी तरह शांत रहता है। वह तागालोग भाषा में सहजता से बात करते हुए स्पाइडर मैन से छत पर लगे जालों को साफ़ करने के लिए कहती हैं और फिर बिना किसी हड़बड़ी के अपने काम में व्यस्त हो जाती हैं। उनकी यही सहज अदाकारी इस सीन को दर्शकों के लिए बेहद खास बना देती हैं। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!