Mini Mathur ने मारी बाजी, अली गोनी को हराकर Alliance Season 1 बनी पहली Winner, जीते ₹50 लाख कैश

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 03:37 PM

mini mathur winner alliance season 1

Alliance Season 1 Winner : अलायंस के पहले सीजन की विजेता बनने का गौरव मिनी माथुर ने हासिल किया। उन्होंने फाइनल में टीवी अभिनेता एली गोनी और यूट्यूबर रूही दोसानी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के साथ उन्हें 50 लाख रूपये की पुरस्कार राशि भी...

Alliance Season 1 Winner : अलायंस के पहले सीजन की विजेता बनने का गौरव मिनी माथुर ने हासिल किया। उन्होंने फाइनल में टीवी अभिनेता एली गोनी और यूट्यूबर रूही दोसानी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के साथ उन्हें 50 लाख रूपये की पुरस्कार राशि भी दी गई। मिनी का कहना है कि उनकी यह सफलता सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखती हैं। 

 Mini Mathur Winner Alliance Season 1

छह हफ्तों में मैंने एक पूरी जिंदगी जी ली है- मिनी 
अलायंस का ख़िताब अपने सर नाम करने के बाद मिनी ने अपनी जीत को यादगार बताते हुए कहा की पिछले छह हफ्ते उनके लिए किसी पूरी जिंदगी से कम नहीं रहे। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला रियलिटी शो था और इससे पहले उन्होंने कभी ऐसे में शो में हिस्सा लेने की कल्पना भी नहीं की थी, जहां लंबे समय तक एक ही जगह रहना पड़ता है। मिनी ने कहा की उन्होंने इस शो के लिए सिर्फ इसलिए हामी भरी क्योंकि उन्हें खेल और प्रतिस्पर्धा हमेशा से ही पसंद रही है। उन्होंने अपने दोस्तों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। 

 मिनी ने बताया कि उन्हें तो लगा था कि वो इस शो में एक हफ्ते से भी ज्यादा नहीं रुक पाएंगी लेकिन यह सफर उनके लिए खुद को समझने और अपनी क्षमताओं को परखने का मौका बन गया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि शो के दौरान उन्हें सारे घरवालों से काफी प्यार हो गया। हर प्रतिभागी ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया, जिससे यह सफर और भी खास और यादगार बन गया। 

 Mini Mathur Winner Alliance Season 1

मैं खुद को और आगे लेकर जाउंगी 
इसके बाद मिनी ने कहा की उन्हें इस बात का संतोष है कि पूरे शो के दौरान उन्होंने अपने संस्कार, आत्मसम्मान और सादगी को हमेशा बरकरार रखा। उनका मानना है कि यदि उनकी इस उपलब्धि से दूसरी महिलाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलती है तो इससे बड़ी ख़ुशी उनके लिए कोई और नहीं होगी। उन्होंने भरोसे के साथ कहा की यह जीत उनके सफर की एक नई शुरुआत है और अब वह बिना किसी सीमा के नए मुकाम हासिल करने के लिए आगे बढ़ना चाहती हैं। 

इस शो में नजर आए बड़े-बड़े सेलेब्स 
आपको बता दें की इस शो में रवि किशन, रीवा किशन, कुशाल टंडन और अर्सलान गोनी, जैद दरबार, डेजी शाह, निखिल चिनापा, रूही दोसानी और नीति टेलर ने भी हिस्सा लिया था। 


 Mini Mathur Winner Alliance Season 1

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!