मोदी शुक्रवार को कर्नाटक और गुजरात जायेंगे, 15,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Edited By Updated: 11 Nov, 2026 07:01 PM

modi will visit karnataka gujarat he will unveil projects worth over 15600 crore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को कर्नाटक और गुजरात के दौरे पर रहेंगे जहां वह बेंगलुरु में 15,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को कर्नाटक और गुजरात के दौरे पर रहेंगे जहां वह बेंगलुरु में 15,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें शहरी परिवहन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोलियम, कचरा प्रबंधन और रेलवे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को बताया कि मोदी बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन के कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे खंड का उद्घाटन करेंगे और तावरेकेरे से भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक यात्रा भी करेंगे। वह मंगलुरु में देश की सबसे बड़ी भूमिगत एलपीजी भंडारण केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित चार रेलवे स्टेशनों चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री बेंगलुरु- मंगलुरु- मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे। यह रेल सेवा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और गोवा के बीच तेज रेल संपकर् उपलब्ध कराएगी। वह 45 किलोमीटर लंबे बागलकोट-वंडाल रेल लाइन दोहरीकरण खंड और 55 किलोमीटर लंबे सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट रेल खंड के विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बेंगलुरु में प्रधानमंत्री प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह स्वर्ण जयंती प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखेंगे और केरल के तिरुवनंतपुरम में एस-व्यास के नए परिसर की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री बेंगलुरु के हरलाकुंटे में गेल के संपीड़ति बायोगैस संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे। यह संयंत्र प्रतिदिन लगभग 300 टन नगरपालिका ठोस कचरे का प्रसंस्करण कर 12.6 टन संपीड़ति बायोगैस का उत्पादन करेगा। शुक्रवार को मैसूरु में प्रधानमंत्री‘भारत वन'में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। यह देश का पहला एलईडी गुंबद वाला तारामंडल है। चौदह नवंबर को प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा स्थित अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!