Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jun, 2026 04:21 PM

Pooja Banerjee Baby Shower : टीवी का फेमस शो देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी जल्द ही दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने फैंस के सतह दूसरी...
Pooja Banerjee Baby Shower : टीवी का फेमस शो देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी जल्द ही दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने फैंस के सतह दूसरी प्रेगनेंसी की खुशखबरी सांझा की थी। पूजा ने अपने यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस नए सफर की जानकारी दी थी।
अब हाल ही में अभिनेत्री के लिए एक भव्य बेबी शावर समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी खूबसूरत झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में पूजा बेहद खुश नजर आ रही हैं और अपने दोस्तों व करीबियों के साथ इस खास पल का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें आने वाले नए मेहमान के लिए शुभकामनाए दे रहे हैं।

इस तस्वीरों में आप देख सकते हैं। अपने बेबी शावर में पूजा ने पिंक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी हुई थी।

रविवार के दिन पूजा का बेबी शावर किया गया, इस इवेंट में उनके पति और कुछ खास दोस्त भी मौजूद थे। प्रेगनेंसी ग्लो पूजा के चेहरे पर साफ़ नजर आ रहा है।

इस ख़ुशी के मौक पर पूजा ने अपने दोस्तों संग खूब जमकर डांस किया। इसके साथ उन्होंने कुछ गेम्स भी खेलीं।
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर कर के पूजा ने अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

15 अप्रैल, 2020 को हुई थी दोनों की शादी
आपको बता दें कि पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा 15 अप्रैल, 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 2021 में दोनों ने बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में शादी की। अब पूजा बनर्जी दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इससे पहले उनका एक 6 साल का बेटा है।