Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Oct, 2026 04:55 PM

Rahul Vaidya Controversy : सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी सिंगिंग परफॉरमेंस या शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी पत्नी दिशा परमार से जुड़े एक कमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे दिशा को लेकर...
Rahul Vaidya Controversy : सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी सिंगिंग परफॉरमेंस या शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी पत्नी दिशा परमार से जुड़े एक कमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे दिशा को लेकर कुछ बातें बोलते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनकी इस हरकत को काफी बचकानी और गैर-जिम्मेदाराना करार किया, वहीं कुछ का यह भी कहना था कि कपल की पर्सनल बातें इस तरह पब्लिक प्लेटफार्म पर शेयर करना बिल्कुल गलत है।
दिशा शादी से पहले पहले कौन-सी पांच चीजें करती थीं, जो अब नहीं करती हैं ?
आपको बता दें कि इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं, इस शो में सेलेब्रिटी जोड़ों को अपनी मैरिड लाइफ से जुड़े दिलचस्प सवालों और टास्क का हिस्सा बनाना पड़ता है। शो के प्रीमियर एपिसोड के दौरान कपल्स के बीच आपसी समझ और ट्यूनिंग को परखा जा रहा था। इसी दौरान एक राउंड में राहुल से सवाल किया गया कि ऐसी कौन सी पांच बाते हैं जो दिशा शादी से पहले किया करती थीं लेकिन बाद में उन्होंने बंद कर दी है। ये सवाल सुनते ही राहुल फ्लो में बह गए और ऐसा जवाब दे दिया कि सब लोग हैरान हो गए ।
नेशनल टीवी पर किया फिजीकल इंटीमेसी की कमी का इशारा
राहुल ने इस सवाल का जवाब सीधे शब्दों में देने के बजाय इशारों में दिया, जिसमें उनका साफ़ हिंट फिजिकल इंटिमेसी की तरफ था। उनका यह गैर-जिम्मेदाराना अंदाज देखकर शो में मौजूद बाकी सभी सेलिब्रिटीज सन्न रह गए। हद तो तब हो गई जब खुद उनकी पत्नी दिशा परमार इस बात से बेहद असहज हो गईं और अपना सिर पकड़ कर बैठ गईं।
तुम्हारे बच्चे कैसे हुए ?
इसके बाद बात यहां खत्म नहीं हुई उनकी ही बात के मजे लेते हुए एक्टर अर्जुन बिजलानी ने पूछा कि- फिर तुम्हारे बच्चे कैसे हुए। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रही है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। राहुल की पत्नी ने बीच शो में ही कह दिया था कि ऐसी बातें करना यहां करनी जरुरी थीं क्या ?