कोर्ट में भी ड्रामा करते हैं ...Rajpal Yadav को Supreme Court ने लगाई फटकार, 2 करोड़ जमा करने का दिया आखिरी मौका

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 06:53 PM

rajpal yadav check bounce case

Rajpal Yadav Check Bounce Case : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने एक निजी शिकायतकर्ता के साथ चल रहे वित्तीय विवाद के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा करने का आखिरी मौका दिया है।

Rajpal Yadav Check Bounce Case : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने एक निजी शिकायतकर्ता के साथ चल रहे वित्तीय विवाद के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा करने का आखिरी मौका दिया है।

 Supreme Court Notice for Rajpal Yadav

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले में यादव के पिछले व्यवहार से कोर्ट को ज्यादा भरोसा नहीं हुआ। हालांकि, उनके वकील के यह भरोसा दिलाने के बाद कि वह तय समय के भीतर कम से कम 2 करोड़ रुपये जमा करेंगे और बाकी रकम के लिए गारंटी देंगे, कोर्ट ने उन्हें दो और हफ्ते का समय दिया।

सुनवाई के दौरान, CJI ने इस मामले में यादव के पिछले व्यवहार का जिक्रकरते हुए सवाल किया कि क्या उन पर वादे को पूरा करने का भरोसा किया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "उनके पिछले व्यवहार को देखते हुए... कोई उन पर कैसे भरोसा कर सकता है ? वह बॉलीवुड में ड्रामा और एक्टिंग करने में माहिर हैं, वही काम वह कोर्ट में भी कर रहे हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई, जो 5 अक्टूबर को होनी है, तक यादव को गिरफ्तारी से मिली सुरक्षा भी जारी रखी है। हालांकि, कोर्ट ने अभिनेता को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

 Supreme Court Notice for Rajpal Yadav

यह विवाद 2010 का है, जब यादव ने एक डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी से लगभग 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और खबरों के मुताबिक, अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई। इसके बाद यादव को लोन चुकाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ब्याज और अन्य शुल्कों के कारण बकाया रकम सालों-साल बढ़ती गई और खबरों के मुताबिक यह लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। बाद में इस विवाद के कारण एक्टर के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज हुआ। अभी चल रही कार्यवाही उस रकम से जुड़ी है जिसका दावा प्राइवेट शिकायतकर्ता, यानी मुरली प्रोडक्शंस के मालिक ने किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!