Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Sep, 2026 11:58 AM

Ranbir Kapoor MrBeast : शनिवार को मुंबई में 'रामायण' के मेकर्स ने एक शानदार इवेंट आयोजित किया। एक्टर रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी और डायरेक्टर नितेश तिवारी एक खास इवेंट में साथ दिखे, लेकिन अमेरिकी YouTube सेंसेशन मिस्टरबीस्ट के अचानक आने से...
Ranbir Kapoor MrBeast : शनिवार को मुंबई में 'रामायण' के मेकर्स ने एक शानदार इवेंट आयोजित किया। एक्टर रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी और डायरेक्टर नितेश तिवारी एक खास इवेंट में साथ दिखे, लेकिन अमेरिकी YouTube सेंसेशन मिस्टरबीस्ट के अचानक आने से उत्साह और बढ़ गया। रणबीर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने मिस्टरबीस्ट के साथ पोज़ भी दिया, जिससे फैंस उत्साहित हो गए।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं।
रवि ने पहले लक्ष्मण का रोल निभाने के बारे में बात करते हुए ANI से कहा, "मैं उत्साहित हूँ, और पूरी तरह समर्पित महसूस कर रहा हूं - अगर मैं इसे सही ढंग से कह पाऊँ तो। जब भी मैं इस फिल्म के बारे में सोचता हूं, जब भी मैं रामायण के बारे में सोचता हूँ, तो मेरे दिल में बस एक ही भावना होती है: समर्पण। नमित मल्होत्रा के प्राइम फ़ोकस स्टूडियोज (आठ बार एकेडमी अवॉर्ड जीतने वाली DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर) द्वारा प्रोड्यूस की गई और सोनी पिक्चर्स द्वारा दुनिया भर में (भारत को छोड़कर) डिस्ट्रिब्यूट की जाने वाली 'रामायण पार्ट वन' 2026 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी।