दुनियाभर में गूंजा 'रामायण' का डंका, 500 करोड़ पार पहुंची कमाई, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे नंबर पर फिल्म

Edited By Updated: 10 Nov, 2026 02:01 PM

ramayana worldwide collection

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत रामायण: पार्ट वन ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 55.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर (500 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म जापान की गॉडजिला माइनस ज़ीरो" के बाद दूसरे स्थान पर रही, जिसने 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर...

Ramayana Worldwide Collection : रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत रामायण: पार्ट वन ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 55.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर (500 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म जापान की गॉडजिला माइनस ज़ीरो" के बाद दूसरे स्थान पर रही, जिसने 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से निर्मित, इस फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज हुआ। रामायण: पार्ट वन की कमाई का बड़ा हिस्सा भारत से आया है, जहां इसने चार दिनों में 285.20 करोड़ रुपये  कमाए हैं।

'डेडलाइन' के अनुसार, फिल्म ने अमेरिका में 12.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (114 करोड़ रुपये से ज्यादा) और अन्य 37 विदेशी क्षेत्रों में 11.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (108 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमाई की है। इन क्षेत्रों में फिल्म का वितरण सोनी (Sony) द्वारा किया जा रहा है।

"रामायण" भगवान राम की यात्रा, उनके वनवास, रावण द्वारा माता सीता के अपहरण और उसके बाद अच्छाई और बुराई की ताकतों के बीच हुए युद्ध की कहानी है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस इसकी एक्शन टीम का हिस्सा हैं।

"गॉडज़िला माइनस जीरो, जो 2023 की फिल्म "गॉडज़िला माइनस वन" का सीक्वल है, का निर्देशन ताकाशी यामाजाकी ने किया है। यह फिल्म 3 नवंबर को जापान में रिलीज होने के बाद 6 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज़ की गई। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कुल कमाई 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, "रामायण" ने सोमवार को अब तक 49.69 करोड़ रुपये की कमाई की है, और इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रविवार को फिल्म ने 56.15 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कमाई की। 5 नवंबर को फिल्म की शुरुआत 64.85 करोड़ रुपये के साथ हुई थी। शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 48.05 करोड़ रुपये रह गई, लेकिन शनिवार को इसने जोरदार वापसी करते हुए 69.80 करोड़ रुपये कमाए, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा आंकड़ा है।

खबरों के अनुसार, दो भागों वाली इस कहानी को 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!