एक्टर Ravi Kishan से परेशान हुईं उनकी पत्नी, पति को दी धमकी, कहा- घर में रहो वरना ....

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 07:25 PM

ravi kishan memes

Ravi Kishan Wife : हाल ही में अभिनेता और सांसद रवि किशन अपने नए गाने कोटेश्वराय और मौन व्रत से संबंधित कुछ वीडियोज को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके इस नए अंदाज और लगातार मिल रही अटेंशन पर उनकी पत्नी प्रीति शुक्ल...

Ravi Kishan Wife : हाल ही में अभिनेता और सांसद रवि किशन अपने नए गाने कोटेश्वराय और मौन व्रत से संबंधित कुछ वीडियोज को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके इस नए अंदाज और लगातार मिल रही अटेंशन पर उनकी पत्नी प्रीति शुक्ल ने बेहद ही मजाकिया और दिलचस्प अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

पत्नी ने मजाकिया अंदाज में कसा तंज 
हाल ही में रवि किशन ने एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और आए दिन वायरल होने से परेशान होकर उनकी पत्नी ने मजाक में उनसे कहा, आपको तो अब घर में बंद कर के ताला लगा देना चाहिए ताकि आप बाहर जाकर फिर से कोई नया वीडियो न बनवा लें और वायरल होने से बच सकें। 

बच्चों से कहा इन्हे घर में बंद कर देना चाहिए 
रवि किशन के मुताबिक, जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं तो उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। इसी बात पर उनकी पत्नी प्रीति ने मजाकिया अंदाज में बच्चों से कहा, इन्हें हमरे में ही बंद कर दो, न ये बाहर जाएंगे और न ही सोशल मीडिया पर कोई नया हंगामा खड़ा होगा। 

घमंड तोड़ने के लिए पत्नी ने भेजा बिग बॉस
रवि किशन ने अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब वह एक साथ 17-17 फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे और दिन-रात शिफ्टों में काफी व्यस्त थे। इतनी सफलता की वजह से उनके व्यव्हार में थोड़ा अहंकार आ गया था। जब उनकी पत्नी ने महसूस किया कि कामयाबी का खुमार उन पर हावी हो रहा है, तो उन्होंने रवि किशन का दिमाग ठिकाने के लिए उन्हें तीन महीने के लिए बिग बॉस के घर भेज दिया। बिग बॉस में बिताए उस समय ने उनके सोचने-समझने का नजरिया पूरी तरह बदलकर रख दिया। 

1933 में हुई थी रवि किशन की शादी
आपको बता दें कि रवि किशन ने 1933 में प्रीति शुक्ल संग शादी की थी और आज उनके चार बच्चे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!