Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Sep, 2026 04:25 PM

Boss Fame Renu Sudhi Health : सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस मलयालम 7 फेम रेनू सुधि की तबीयत काफी गंभीर बनी हुई है। रेनू ने हाल ही में खुद यह साझा किया था कि वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। अब उनकी साथी प्रतियोगी और एंकर सारिका केबी ने...
Boss Fame Renu Sudhi Health : सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस मलयालम 7 फेम रेनू सुधि की तबीयत काफी गंभीर बनी हुई है। रेनू ने हाल ही में खुद यह साझा किया था कि वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। अब उनकी साथी प्रतियोगी और एंकर सारिका केबी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि पांचवें राउंड की कीमोथेरेपी के बाद रेनू का स्वास्थ्य अचानक बहुत बिगड़ गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। प्रशंसक और उनके साथी कलाकार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
हो चुकी हैं पांच कीमोथेरेपी
वीडियो शेयर कर रेनू ने बताया कि उनकी सेहत अभी काफी गंभीर है और उनका प्लेटलेट काउंट बहुत घट गया है। अब तक उनकी 5 कीमोथेरेपी हो चुकी हैं। हर सेशन के बाद उन्हें इतनी तकलीफ होती थी कि वे पानी तक नहीं पी पाती थीं। चौथी कीमोथेरेपी तक वे लगभग 10 दिनों के आराम के बाद थोड़ी संभल जाती थीं, उठकर वीडियो बनाती थीं और दोस्तों से बात भी कर लेती थीं। उन्होंने बताया कि पांचवी कीमोथेरेपी के 10 दिन बीत जाने के बाद भी रेनू में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। वे बेहद कमजोर हो चुकी हैं और बिना मदद के उठ भी नहीं पा रही हैं।
न खा पा रही हैं, न चल पा रही हैं
रेनू की बड़ी बहन ने फोन करके सारिका को उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी। डॉक्टरों का कहना है कि रेनू का शरीर अभी बेहद कमजोर है और वह एक और कीमोथेरेपी का दर्द सहन नहीं कर सकतीं इसलिए डॉक्टरों ने आगे की कीमोथेरेपी का रिस्क लेने से मना कर दिया है। रेनू ठीक से खाना-पीना भी नहीं खा पा रही हैं इसलिए डॉक्टरों ने शरीर में PICC लाइन लगाई है, जिससे उन्हें दवाएं और जरूरी पोषण दिया जा रहा है। रेनू की बहन इस स्थिति में काफी घबराई हुई हैं। सारिका ने सभी प्रशंसकों से रेनू के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।
कैंसर की खबर ने अंदर तक हिला दिया था
रेनू को प्राइवेट अस्पताल में जांच के बाद मेडिकल कॉलेज में भी कैंसर होने की बात पता चली। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बीमारी तीसरे स्टेज के अंतिम चरण
में है और तुरंत कीमोथेरेपी शुरू करनी पड़ेगी। इस खबर से रेनू बहुत परेशान हुईं, फिर भी उन्होंने खुद को संभाला। उन्होंने अपनी इस आपबीती के जरिए अन्य महिलाओं को जागरूक करते हुए सलाह दी कि अगर शरीर में कहीं भी कोई बिना दर्द वाली गांठ दिखे या महसूस हो, तो उसे हलके में न लें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
कौन हैं रेनू सुधी ?
रेनू सुधी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्हें बिग बॉस मलयालम सीजन 7 में भी देखा गया था। वह दिवंगत कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट कोल्लम सुधी की पत्नी थीं, जिनका जून 2023 में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। पति को खोने के बाद रेनू ने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव का सामना किया। अब कैंसर का इलाज करा रहीं रेनू की तबीयत एक बार फिर गंभीर बताई जा रही है। उनकी करीबी दोस्त सारिका समेत कई लोगों ने फैंस से रेनू की सलामती और जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की है।