Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Apr, 2020 02:30 PM
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले ऋषि कपूर गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर के अचानक इस तरह चले जाने से फिल्मी जगत में शोक की लहर है। वहीं उनकी ख्वाहिश थी कि उनके जिंदा रहते उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी हो जाए...
मुंबई: बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले ऋषि कपूर गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर के अचानक इस तरह चले जाने से फिल्मी जगत में शोक की लहर है। वहीं उनकी ख्वाहिश थी कि उनके जिंदा रहते उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी हो जाए लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी न हो सकी। ऋषि कपूर ने अपने करियर में काफी ऊंचाइयां देखीं लेकिन निजी जिंदगी में उनकी एक इच्छा अधूरी रह गई। कैंसर का इलाज कराकर जब ऋषि कपूर ने वापसी की तो लगा था उनका अधूरा सपना अब पूरा हो जाएगा ,लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। ऋषि कपूर चाहते थे कि उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी जल्द से जल्द हो जाए। कई बार ये खबरें भी आईं कि रणबीर की शादी की तारीख निकलने वाली है।
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के चलते रणबीर के शादी की डेट आगे बढ़ती रही और फिर कोरोना संकट के चलते देशभर में लॉकडाउन हो गया। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कापी समय से एकसाथ देखें गए हैं और अटकलें भी थीं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट से कई बार मुलाकात की। साथ डिनर भी किया लेकिन बेटे को दूल्हा बने देखने की ऋषि की अंतिम ख्वाहिश अधूरी ही रह गई। ऋषि कपूर ने एक बार कहा था कि बेटे की शादी देखना बाकी रह गया है। आलिया भट्ट कपूर परिवार के काफी नजदीक है। आज भी ऋषि कपूर के निधन की खबर मिलते ही वो अस्पताल पहुंची।