Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 May, 2026 06:19 PM

Roopa Ganguly : हाल ही में हुए बंगाल एलेक्शन पर हर किसी की नजर थी। इन चुनावों में बीजेपी को 293 में से 207 सीटें मिली। बंगाल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब बीजेपी की सरकार बनेगी। इसी के साथ एक नाम बहुत उछल के आ रहा है वो है Roopa Ganguly । रिपोर्ट्स...
Roopa Ganguly : हाल ही में हुए बंगाल एलेक्शन पर हर किसी की नजर थी। इन चुनावों में बीजेपी को 293 में से 207 सीटें मिली। बंगाल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब बीजेपी की सरकार बनेगी। इसी के साथ एक नाम बहुत उछल के आ रहा है वो है Roopa Ganguly । रिपोर्ट्स के अनुसार रूपा गांगुली बंगाल की डिप्टी CM बन सकती हैं। अब आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा की रूपा गांगुली कौन है ? आपको बता दें कि महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली महिला ही रूपा गांगुली है। महाभारत के बाद से टीवी इंडस्ट्री में रुपाली की एक अलग पहचान बन गई, इसके बाद इन्होने बीजेपी ज्वाइन कर ली। अब चर्चा यह है कि वो डिप्टी CM बन सकती हैं।
कौन है रूपा गांगुली ?
आपको बता दें रूपा गांगुली का जन्म 25 नवंबर, 1966 को पश्चिम बंगाल में कोलकाता के कल्याणी में हुआ। स्कूल और कालेज पढ़ने के बाद उन्होंने फैसला किया वो एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत करेंगी।
रूपा गांगुली का करियर
उनके करियर की बात की जाए तो रूपा एक बंगाली अभिनेत्री हैं। बहुत ही छोटे परदे से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले बंगाली सीरियल मुक्तबंध के जरिए उन्होंने अपने करियर की। इसके बाद उन्होंने साहेब,एक दिन अचानक, सौगंध जैसी और भी फिल्मों में काम किया।

महाभारत से मशहूर हुईं रूपा गांगुली
वैसे तो रूपा ने बहुत से किरदार निभाए महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के बाद रूपा को एक अलग पहचान मिल गई। हर कोई उन्हें पसंद करने लग गया और आज भी उन्हें रूपा कम और द्रौपदी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उस सीरियल में बहुत ही मजबूत महिला का किरदार अदा किया, जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया।

राजनीतिक का सफर
अगर उनके राजनीति के सफर की बात की जाए तो रूपा ने 2015 में भाजपा पार्टी का दामन थामा था और आज तक उन्ही के साथ। पहली बार उन्होंने हावड़ा नॉर्थ से चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं। इसके बाद हाल ही में हुए इलेक्शन में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की है।