Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Jul, 2026 06:44 PM

Sonakshi Sinha : हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को काफी पहले इस बात का अंदाजा हो गया था कि वो और सोनाक्षी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Sonakshi Sinha : हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को काफी पहले इस बात का अंदाजा हो गया था कि वो और सोनाक्षी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने रिश्ते की जानकारी सलमान को काफी समय बाद दी लेकिन उससे पहले ही उन्हें सब कुछ पता चल चुका था। जहीर ने यह भी बताया कि उस दौरान सलमान ने दोनों को रिश्ते को लेकर एक मजेदार चेतावनी दी थी।
सलमान खान ने कहा- रोते हुए मेरे पास मत आना
खबरों के मुताबिक, सोनाक्षी और उनके पति शादी से पहले अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखना चाहते थे लेकिन सलमान खान के सामने कोई भी बात छुप नहीं सकती। सलमान खान को पहले ही दोनों की लव स्टोरी का पता चल गया था। फिर इसके बाद सोनाक्षी ने बताया कि जब-जब सलमान खान मुझसे इस रिश्ते के बारे में पूछ्ते थे तो मैं हर बार मना कर देती थी।
एक दिन सलमान खान ने अचानक ही खुद कहा कि- जिस दिन तुम्हारा ब्रेकअप होगा तो रोते हुए मेरे पास ही आओगे। मैं तुम दोनों को बराबर की मोहब्बत करता हूं और मैं किसी एक व्यक्ति का साथ नहीं दूंगा।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ कि सलमान खान उनके रिश्ते के बारे में पहले से सब जानते हैं, जब वह एक ट्रैकिंग ट्रिप से वापस लौटी थीं। उस दौरान सलमान ने जहीर इकबाल को अपने पास बुलाकर मुस्कुराते हुए कहा, "सब दिख रहा है।" सलमान की यह बात सुनकर सोनाक्षी और जहीर दोनों हैरान रह गए। तभी उन्हें समझ आ गया कि उनके बीच की नजदीकियां और बॉन्डिंग इतनी साफ नजर आ रही थी कि उसे ज्यादा समय तक किसी से छिपाया नहीं जा सकता था।
सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात
इसी के साथ आपको बता दें कि सलमान खान ने ही पहली बार दोनों को एक पार्टी में मिलवाया था और करीब 7 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। काफी समय तक उनका यह रिश्ता पब्लिक के सामने नहीं आया। इसके बाद साल 2022 में भी दोनों ने एक फिल्म डबल XL में एक साथ काम किया। इसके बाद 2024 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
