Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Jun, 2026 06:33 PM

Sanchita Ugale : 9 दिन पहले 14 जून को कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला के रख दिया था। इस घटने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि संचिता ने ऐसा क्यों किया ?
Sanchita Ugale : 9 दिन पहले 14 जून को कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला के रख दिया था। इस घटने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि संचिता ने ऐसा क्यों किया ? हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि संचिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। अब हाल ही में 23 को जून को उनका अंतिम संस्कार किया।
9 दिनों बाद क्यों हुआ अंतिम संस्कार ?
कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता का 23 जून को अंतिम संस्कार किया गया। खबरों के अनुसार, दिवंगत का पार्थिव शरीर अहिल्यानगर जिले के अकोला क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव डोंगरगांव ले जाया गया, जहां परिजनों और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि परिवार ने इस दौरान पारंपरिक ‘दशक्रिया’ की रस्म भी निभाई, जो अविवाहित व्यक्ति के निधन पर की जाती है। आमतौर पर शोक संबंधी क्रियाएं 13 दिनों तक चलती हैं, लेकिन परिवार ने अपनी परंपराओं के अनुसार इन्हें 10 दिनों में ही पूरा कर लिया।
पिता ने लगाए इंडस्ट्री पर आरोप
संचिता की आत्महत्या के बाद परिवार वालों ने इंडस्ट्री पर सवाल उठाए। संचिता के पिता ने कहा कि संचिता काफी दिनों से परेशान चल रही थी। वही दूसरी तरफ उनकी डॉक्टर के साथ चैट लीक हुई तो पता चला कि वो पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में चल रही थीं। बाहर से संचिता ने कभी भी अपना दुःख उजागर नहीं किया लेकिन अंदर ही अंदर वो काफी परेशान थीं।

पुलिस कर रही है पूछताछ
संचिता की मौत को काफी दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है। उनके आसपास के जितने भी लोग है, उनके द्वारा नए-नए सच सामने निकल कर आ रहे हैं। संचिता ने सरकार से अपील की है जल्द से जल्द उन्हें न्याय दिया जाए।
ऐसा था संचिता का करियर
संचिता के करियर की बात करें तो कुमकुम भाग्य से घर-घर में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा दिलवाली दूल्हा ले जाएगी में भी उन्हें मुख्य रोल में देखा गया है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल के साथ भी काम किया है।
