Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 May, 2026 01:25 PM

Sapna Choudhary Divorce : हाल ही में हरियाणा की जानी-मानी डांस क्वीन सपना चौधरी का एक ब्यान काफी वॉयरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने बोला था कि अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मुझे प्यार महसूस हुआ, तो मैं कहूंगी नहीं। हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं और मेरा...
Sapna Choudhary Divorce : हाल ही में हरियाणा की जानी-मानी डांस क्वीन सपना चौधरी का एक ब्यान काफी वॉयरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने बोला था कि अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या मुझे प्यार महसूस हुआ, तो मैं कहूंगी नहीं। हमारी शादी को 6 साल हो गए हैं और मेरा मानना है शादी और प्यार दोनों अलग चीजे हैं। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ी बात भी बोली थी और कहा कि मेरे पास इतना टाइम नहीं कि मैं अपने पति से लडू और उन्होंने मनाऊ।
इसके बाद उन्होंने कहा था कि वो जल्द ही अपने हाथ में बना पति के नाम का टैटू हटवाएंगी। इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि शायद अब वो जल्द ही अपने पति से तलाक ले लेंगी।
यह खबर आग की तरह इतनी जल्दी फ़ैल गई कि सोशल मीडिया पर हर जगह उनकी शादी के ही चर्चे होने लगे। इन्ही सब को देखने हुए सपना के पति वीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो डाल कर सबका मुंह बंद करवा दिया है।
इस वीडियो में वीर साहू ने कहा है कि “बोलो मीडिया माता की जय. बहुत अच्छा. बढ़िया है, खींच कर रखो काम। इसका सीधा इशारा मीडिया की तरफ था। उन्होंने इनडायरेक्ट अंदाज में मीडिया को तंज कसा है। इस वीडियो से पता लगाया जा सकता है कि जो भी उनके तलाक को लेकर खबरें उड़ रही थीं वो सब झूठ है।
फैंस ने वीर के अंदाज की की वाह-वाही
वीर साहू का यह बेफिक्र और मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके जवाब के बाद कई लोगों ने राहत महसूस की और सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। वहीं कई फैंस का कहना है कि वीर साहू ने बिना सीधे कुछ कहे ही तलाक की अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दे दिया।