रिश्ते में लड़ाई-झगड़े तो होते हैं, यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं... सगाई टूटने की खबरों पर Jiya Shankar ने तोड़ी चुप्पी

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 12:31 PM

jiya shankar breakup rumours

अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण धनक के साथ रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनके रिश्ते में खटास आने की अफवाहों के बीच, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर करण के साथ कुछ खुशहाल पल साझा किए हैं।

Jiya Shankar Relationship : अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने मंगेतर करण धनक के साथ रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनके रिश्ते में खटास आने की अफवाहों के बीच, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर करण के साथ कुछ खुशहाल पल साझा किए हैं। साथ ही, एक कपल के रूप में आगे बढ़ने को लेकर एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर बात करते हुए, जिया ने साफ किया कि उनके मंगेतर और उनके रिश्ते के बारे में फैली अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, जिया ने करण के साथ कुछ प्यारे पल साझा किए और एक लंबा नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, "अगर किसी ने आपको यह नहीं बताया कि साथ रहना सीखने के दौरान जिंदगी कितनी मुश्किल हो सकती है, तो मैं आपको बता दूं कि यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है।" यह मानते हुए कि हर रिश्ते में मतभेद होना स्वाभाविक है, उन्होंने आगे कहा, "ज्यादातर कपल्स की तरह हम भी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी खूब झगड़ते भी हैं। हमारे बीच कुछ मतभेद भी हैं और हम बस एक-दूसरे के लिए बेहतर इंसान बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं। हम बस इंसान हैं, जिन्हें प्यार हुआ और जिन्होंने एक-दूसरे को चुना। हम सबसे अच्छे दोस्त हैं और बस यही उम्मीद करते हैं कि हम सब कुछ सुलझा लें और इस जिंदगी में एक साथ आगे बढ़ें। अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर जिया ने आगे लिखा, "अब से मैं अपने सोशल मीडिया पर जो भी शेयर करूंगी, उसे लेकर ज्यादा सावधान रहूंगी, ताकि किसी तरह के कयास या बेबुनियाद अफवाहों की कोई गुंजाइश न बचे। मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। अपने नोट का सकारात्मक अंत करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, "चलिए अब प्यार और दया के साथ आगे बढ़ते हैं, है ना? मैं आप सभी के लिए प्यार और शांति की कामना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि आपको भी ऐसा प्यार मिले जो आपके लिए एकदम परफेक्ट हो।

 जिया और करण के रिश्ते में खटास की अटकलें तब तेज हो गईं, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने देखा कि अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो कर दिया है।
इसके अलावा, अभिनेत्री रिश्तों और धोखे (चीटिंग) को लेकर कुछ रहस्यमयी संदेश भी साझा कर रही थीं। उन्होंने जो मैसेज शेयर किए, उनमें से एक में लिखा था, "दो बातें मुझे पक्के तौर पर पता हैं- प्रार्थनाएं काम करती हैं और वक्त कभी न कभी जरूर बदलता है। एक और पोस्ट में लिखा था, "कुछ रातें ऐसी होती हैं जब मैं ठीक नहीं होना चाहती। मैं चाहती हूं कि कायनात यह माने कि जो कुछ भी हुआ, वह बहुत क्रूर था। इन बातों और उनके द्वारा करण को अनफॉलो करने की खबरों के बाद, फैंस कयास लगाने लगे कि शायद इस जोड़े ने अपनी सगाई तोड़ दी है। हालांकि, शुरुआत में न तो एक्ट्रेस और न ही करण ने अपने रिश्ते में किसी तरह की परेशानी की पुष्टि की थी।

बता दें कि जिया ने इस साल की शुरुआत में एक रिश्ते में होने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर की पहचान उजागर नहीं की थी। अगस्त में, एक्ट्रेस ने करण धनक के साथ अपनी सगाई की घोषणा करके फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने सनसेट के समय हुए एक निजी प्रपोजल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!