झूठे Sexual Harassment Case के बीच Shilpa Shinde ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, मुझे पता था ये सब होगा, मैं खुद को सही साबित करने नहीं आई

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 12:47 PM

shilpa shinde controversy

Sexual Harassment Case Shilpa Shinde : शिल्पा शिंदे इन दौरान अपने ब्यान की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। अपने एक बेबाक ब्यान की वजह से आज उन्हें हर किसी से चारो तरफ से घेर लिया है। आपको बता दें कि हर्ष और भारती के एक पॉडकास्ट के दौरान शिल्पा शिंदे...

Sexual Harassment Case Shilpa Shinde : शिल्पा शिंदे इन दौरान अपने ब्यान की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। अपने एक बेबाक ब्यान की वजह से आज उन्हें हर किसी से चारो तरफ से घेर लिया है। आपको बता दें कि हर्ष और भारती के एक पॉडकास्ट के दौरान शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उन्होंने यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे, इसके बाद से हर जगह से शिल्पा शिंदे को ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाल कर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। 

इंस्टाग्राम पर शिल्पा शिंदे ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में शिल्पा शिंदे ने कहा कि मैंने जो भी किया सही किया है और इसी के साथ उन्होंने कहा है कि जो भी लोग उनके बारे में बुरा भला बोल रहे हैं, उनसे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बिना पूरी बात जाने समझे लोग एक लाइन सुनने के बाद अपनी राय बनाने लग गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि जो जैसे बोता है, उसे वैसा ही फल मिलता है। 

मैं उस झूठ के साथ नहीं जी सकती 
इसी के साथ शिल्पा ने कहा कि शिल्पा ने आगे कहा कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था ऐसा जरूर होगा  क्योंकि दुनिया अक्सर अच्छी बातों की सराहना नहीं करती। उन्होंने कहा कि जो लोग आज यह बात कर रहे हैं, उन्हें यह बात कहने की जरुरत नहीं थी। 
 
इसी के साथ एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि मैं ये बात 10 साल पहले भी कर सकती थी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मैं यहां खुद को साबित करने नहीं आई हुईं बल्कि अपनी अंतरात्मा के अनुसार सही महसूस करने के लिए सच सामने ला रही हैं। शिल्पा के मुताबिक, उन पर किसी ने कुछ भी कहने का दबाव नहीं डाला था, लेकिन वह उस झूठ के बोझ के साथ जीना नहीं चाहती थीं।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!