Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jun, 2026 11:44 AM

Shilpa Shinde Controversy : शिल्पा शिंदे के कबूलनामे के बाद उनकी परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक ऐसा झूठ कबूल किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद से उन्हें हर जगह से काफी ट्रोल किया जा रहा है। ब
Shilpa Shinde Controversy : शिल्पा शिंदे के कबूलनामे के बाद उनकी परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक ऐसा झूठ कबूल किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद से उन्हें हर जगह से काफी ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में शिल्पा शिंदे हर्ष और भारती के पॉडकास्ट में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने बताया कि जो 11 साल पहले उन्होंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, वो झूठा है। इसके बाद से ही हर कोई उनके ऊपर करवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बाद से शिल्पा शिंदे कुछ न कुछ पोस्ट कर के अपना जवाब दे रही हैं। अब फिर से उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट कर के ट्रोलर्स को चुनौती दी है।
जो उखाड़ना है उखाड़ लो
इतना ट्रोल होने के बावजूद भी शिल्पा शिंदे की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर पोस्ट कर कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो, मैं किसी से डरने वाली नहीं हूँ। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जलने वालों जलते रहो अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो जला जला के खतम कर दो।'
शेयर किया एक और वीडियो
इसके बाद फिर से शिल्पा शिंदे ने एक और वीडियो शेयर की और लिखा- अपना काम करते रहिए PR लेकिन इस मामले के बारे में झूठी बातें फैलाना बंद कीजिए।
यौन उत्पीड़न का मतलब है कोई भी ऐसा अनचाहा यौन व्यवहार जिससे किसी व्यक्ति को असहज, डरा हुआ, अपमानित या बुरा महसूस हो। बिना मर्ज़ी के शारीरिक संपर्क, यौन टिप्पणी या मज़ाक, गलत मैसेज या तस्वीरें, बार-बार अनचाहे तरीके से नज़दीकी बढ़ाने की कोशिश, यौन भावना जगाने वाले इशारे... इसलिए अपनी मनगढ़ंत थ्योरी फैलाना बंद कीजिए।
फैंस से मिला-जुला रिएक्शन
इस वीडियो के बाद से उनको इसके मिले-जुले रिएक्शन मिलने लगे हैं। इस वीडियो के बाद कुछ लोगों ने लिखा है कि किसी की जिंदगी बर्बाद करके ये कहना कितना आसान है। तो वहीं कुछ लोगो ने उनका साथ देते हुआ कहा कि आप जैसी हिम्मत हर किसी में होनी चाहये।