नऊवारी साड़ी और कातिल अदाएं... लावणी के रंग में रंगी Shraddha Kapoor, बोलीं- 'जी जी रे जी' के लिए की खूब मेहनत

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 06:10 PM

shraddha kapoor lavani dance

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'ईथा' के गाने 'जी जी रे जी' में लावणी करने के अपने अनुभव के बारे में बात की है। उन्होंने इसे एक बेहद रोमांचक अनुभव बताया। श्रद्धा ने कहा कि उन्हें इस पारंपरिक नृत्य शैली को जानने-समझने में बहुत मजा आया।

Shraddha Kapoor Lavani Dance : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'ईथा' के गाने 'जी जी रे जी' में लावणी करने के अपने अनुभव के बारे में बात की है। उन्होंने इसे एक बेहद रोमांचक अनुभव बताया। श्रद्धा ने कहा कि उन्हें इस पारंपरिक नृत्य शैली को जानने-समझने में बहुत मजा आया। उन्होंने आगे कहा कि इसकी लय, हाव-भाव और ऊर्जा ने इस परफॉरमेंस को खास बना दिया। गाने के बारे में बात करते हुए, 'स्त्री 2' की अभिनेत्री ने कहा, 'ईथा' के रूप में 'जी जी रे जी' पर परफॉर्म करना एक बहुत ही रोमांचक अनुभव था। 

लावणी में कुछ ऐसा है जो तुरंत आपको अपनी ओर खींच लेता है, इसकी लय, हाव-भाव, ऊर्जा और दर्शकों के साथ जुड़ने का तरीका। इस गाने के जरिए एक महान कलाकार की अद्भुत दुनिया में कदम रखना मुझे बहुत अच्छा लगा, लेकिन साथ ही थोड़ा डर भी लग रहा था। इस गाने के पीछे एक बहुत ही दमदार कहानी है, क्योंकि यह उस महान कलाकार के जीवन में एक बहुत बड़ा मोड़ लेकर आती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उस कड़ी मेहनत को देख पाएंगे जो हमने इस गाने के ज़रिए उस कहानी को जीवंत करने के लिए की है।

'ईथा' के संगीत के बारे में बात करते हुए, संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने बताया, 'ईथा' जैसी फिल्म में, संगीत सिर्फ बैकग्राउंड में नहीं रह सकता। इसे किरदार, उस दुनिया और कहानी की भावनाओं का हिस्सा बनना होता है। 'ईथा' के जीवन में मंच पर दिखने वाली चीज़ों के अलावा भी बहुत कुछ था। वह अपार शक्ति, शालीनता और जज़्बे वाली कलाकार थीं।

 'जी जी रे जी' के जरिए, हम लावणी की पारंपरिक भावना को बनाए रखते हुए, एक दमदार, आकर्षक और सिनेमाई अंदाज में उस शक्ति को दिखाना चाहते थे। जैसा कि हम जानते हैं, अमिताभ भट्टाचार्य बेहद प्रतिभाशाली हैं। उनके दमदार शब्दों ने हमारे संगीत में और भी चार चांद लगा दिए। इसके अलावा, श्रेया ने गाने में जबरदस्त ऊर्जा और जान डाल दी। इस गाने को जीवंत बनाने के लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। श्रद्धा ने हर एक अदा को सही ढंग से पेश करने के लिए कितनी मेहनत की है, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को भी वही उत्साह महसूस होगा जो हमें इसे बनाते समय हुआ था।" 'जी जी रे जी' की कोरियोग्राफी के बारे में बात करते हुए, वैभवी मर्चेंट ने बताया, "एक कलाकार मंच के पीछे बहुत कुछ लेकर चलता है — संघर्ष, भावनाएं और वहां तक ​​पहुंचने के लिए जरूरी ताकत। लेकिन जैसे ही वे मंच पर कदम रखते हैं, वे सब कुछ पीछे छोड़ देते हैं और दर्शकों के साथ एक हो जाते हैं। 'जी जी रे जी' की कोरियोग्राफी के मूल में यही बात थी। श्रद्धा ने इस परफॉर्मेंस में अद्भुत लगन और गहराई दिखाई है, और कोरियोग्राफी की हर बारीकी को बखूबी अपनाया है। अजय-अतुल के संगीत ने हमें काम करने के लिए एक दमदार लय और ऊर्जा दी, जिससे संगीत और मूवमेंट के जरिए 'ईथा' की दुनिया जीवंत हो उठी। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करना बहुत सुखद रहा। वे एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं, जिनकी रचनात्मक सोच कमाल की है, लेकिन सबसे बढ़कर, वे एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनका अपनापन, जुनून और हर किसी से सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की उनकी खूबी उन्हें काम करने के लिए वाकई खास बनाती है।

म्यूजिकल ड्रामा 'ईथा' का पहला गाना 'जी जी रे जी', दर्शकों को फिल्म की जीवंत दुनिया से संगीत के जरिए पहली बार रूबरू कराता है। 'जी जी रे जी' गाने को नेशनल अवॉर्ड विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे श्रेया घोषाल ने गाया है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर व करिश्मा शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म 'ईथा', 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!