"उसने मेरी जींस में हाथ डाला..." घर बुलाकर 4 वर्ष की बहन के सामने कोरियोग्राफर ने की बदसलूकी, Splitsvilla 16 की Simran Khan ने बयां किया दर्द

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 02:36 PM

simran khan splits villa 16

Splitsvilla 16  Simran Khan : आए दिन इंडस्ट्री में कोई न कोई ऐसी बात हो ही जाती है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। अब हाल ही में  Splitsvilla 16 से अपनी पहचान बनाने वाली सिमरन खान ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनने के बाद इंसानियत से भरोसा...

 Splitsvilla 16  Simran Khan : आए दिन इंडस्ट्री में कोई न कोई ऐसी बात हो ही जाती है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। अब हाल ही में  Splitsvilla 16 से अपनी पहचान बनाने वाली सिमरन खान ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिसे सुनने के बाद इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा। बता दें कि उन्होंने सबके सामने मशहूर कोरियोग्राफर सचिन शर्मा पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक नई जंग छिड़ गई है। 

सचिन शर्मा ने घर पर बुलाकर की बदसलूकी 
एक इंटरव्यू के दौरान सिमरन ने बताया कि एक कॉमन पार्टी के दौरान उनकी और सचिन की मुलाकात हुई। इसकी बाद दोनों की बॉन्डिंग अच्छी होती चली गई और उन्होंने फ़ोन पर बातें करनी शुरू कर दीं। इसके बाद सचिन ने सिमरन को अपने घर बुलाया लेकिन सिमरन आने से मना कर दिया क्योंकि वो अपनी चार साल की छोटी बहन की देखभाल करने में काफी व्यक्त थीं। लेकिन जब बाद में सचिन ने बहुत जिद की तो वो अपनी बहन को साथ लेकर उसके घर चली गईं। 

 Simran Khan Splits villa 16
 
4 साल की बहन के सामने की घटिया हरकत 
इसके बाद सिमरन काफी इमोशनल हो गईं और कहा कि जैसे ही में घर पहुंची तो वहां का माहौल कुछ सही नहीं लगा। इतना ही नहीं मेरी चार साल की बहन के सामने उसने बहुत घटिया हरकत की। आगे सिमरन ने बताया कि उसने मेरी जीन्स में हाथ डाला और इतना सब होने के बाद मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। 

 इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर स्थिति साफ की
इसके बाद सोशल मीडिया पर एक भूचाल आ गया। इसके बाद सिमरन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डाली और लिखा कि इस घटना तब की है जब मैं स्प्लिट्सविला 16' का हिस्सा नहीं बनी थीं। 

 Simran Khan Splits villa 16
 
सोशल मीडिया पर सिमरन को मिल रहा फैंस का साथ 

सिमरन खान के इस सनसनीखेज बयान के सामने आने के बाद कोरियोग्राफर सचिन शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी बढ़ गई है। कई यूजर्स उनके खिलाफ खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मनोरंजन जगत में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ी हुई है और यूजर्स कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 Simran Khan Splits villa 16

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!