Sonakshi Sinha की मॉर्फ्ड तस्वीरें शेयर करने वाला आरोपी रिहा, पुलिस की चूक पर कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया अवैध

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 11:23 AM

sonakshi sinha photo controversy

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ्ड तस्वीरें शेयर करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को मुंबई की अदालत ने रिहा कर दिया है। कोर्ट ने गिरफ़्तारी को गैर-क़ानूनी बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बांद्रा पुलिस ने आरोपी आर्यन...

मुंबई : सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ्ड तस्वीरें शेयर करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को मुंबई की अदालत ने रिहा कर दिया है। कोर्ट ने गिरफ़्तारी को गैर-क़ानूनी बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बांद्रा पुलिस ने आरोपी आर्यन दीपक जैन की तीन दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन मजिस्ट्रेट ने इस मांग को खारिज कर दिया। साथ ही, पुलिस को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश देते हुए आरोपी की रिहाई का आदेश दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को अभिनेत्री की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें शेयर की हैं।

पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के शाहदरा इलाके से उस व्यक्ति को पकड़ा और मुंबई ले आई, जहां उसे बांद्रा की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने तीन दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने गौर किया कि आरोपी को दिल्ली में संबंधित मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश नहीं किया गया था। बांद्रा अदालत के मजिस्ट्रेट ने पाया कि पुलिस ने अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ही आरोपी को सीधे दिल्ली से मुंबई ला दिया था।

अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस दिल्ली में मजिस्ट्रेट के सामने उसे पेश न करने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता पाई। अधिकारी ने बताया कि प्रक्रियात्मक चूक को देखते हुए, बांद्रा अदालत ने उस व्यक्ति की गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर दिया और उसे रिहा करने का आदेश दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!