चुनाव नहीं, ये गेम है... Swara Bhasker ने Shehzad Poonawalla को सुनाई खरी खोटी... Rise & Fall 2 में शुरू हुई जुबानी जंग

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 02:26 PM

swara bhasker and shehzad poonawalla

Swara Bhasker ने Shehzad Poonawalla : स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रसिद्ध प्रतिद्वंद्विता को 'राइज एंड फॉल 2' टावर के अंदर भी ले लिया है। मेजबान वीरेंद्र सहवाग ने हंगामा करते हुए शहजाद से पूछा कि वह स्वरा से बात क्यों नहीं...

Swara Bhasker ने Shehzad Poonawalla : स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रसिद्ध प्रतिद्वंद्विता को 'राइज एंड फॉल 2' टावर के अंदर भी ले लिया है। मेजबान वीरेंद्र सहवाग ने हंगामा करते हुए शहजाद से पूछा कि वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं।

"शहजाद जी, सोशल मीडिया पर तो आपने कई बातें की हैं स्वरा जी से, कोशिश भी, उन्हें उकसाना भी किया। अब जब वो अंदर आए हैं तो आपने बात ही नहीं की उनसे। आवाज बैठ गई है क्या ?

 शहजाद ने जवाब दिया, “मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पेड़ा नहीं हुआ, पर हां ये बात जरूरी है कि मैं नकारात्मकता के साथ नहीं बैठता हूं मैं मांगूंगा दूध तो दूंगा खीर और अगर करोगे उंगली तो दूंगा शब्दों से खुश।

जैसा कि शहजाद ने कहा कि वह बस स्वरा को नजरअंदाज कर रहे थे, 'तनु वेड्स मनु' की अभिनेत्री ने इग्नोर की अपनी परिभाषा साझा की- सर पता है क्या है, इग्नोर का मतलब क्या होता है कि आप भाव नहीं देंगे ना किसी को, 36 ट्वीट कर दिए जबसे शो अनाउंस हुआ है, 3-4 वीडियो बना दिए 50000 पता नहीं और मैसेज ये वो। अपने लिए वोट करें नहीं मांग रहे इनकी टीम मे रेको कहा पूछने के लिए वोट मांग रही है...ये इग्नोर का मतलब नहीं होता, इग्नोर का मतलब होता है भाव न देना होता है जो मैं कर रही हूं। 

शहजाद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "जो देश के खिलाफ बोलेगा उसके खिलाफ हम हमेंशा बोलेंगे चाहे हमारे खिलाफ हो या ना हो। पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा, “चुनाव नहीं है ये गेम है.. इनका डूबता हुआ राजनीति करियर यहां से नहीं उज्वल होने वाला है।

इस पर शहजाद ने कहा, ''मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने पति को जिता दीजिए। बनिजय एशिया द्वारा समर्थित, 'राइज़ एंड फ़ॉल सीजन 2 विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है, जिसमें हर दिन दोपहर 12 बजे नए एपिसोड होते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!