Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Oct, 2026 01:36 PM

Tanushree Dutta on Nana Patekar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता एक बार फिर उन्हें लेकर दिए गए बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार नाना पर निशाना साध रही हैं। हाल ही में उन्होंने उनकी मौत को ईविल डेड करार दिया।
Tanushree Dutta on Nana Patekar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता एक बार फिर उन्हें लेकर दिए गए बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार नाना पर निशाना साध रही हैं। हाल ही में उन्होंने उनकी मौत को ईविल डेड करार दिया। वहीं, तनुश्री ने महाकाल के दर्शन कर मां से दुनिया की तमाम बुराइयों को खत्म करने की प्रार्थना भी की। इस बीच, एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई एक रहस्यमयी पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
नाना का साथ देने वालों पर भड़की तनुश्री दत्ता
बिना नाम लिए तनुश्री ने स्टोरी डाल लिखा कि- सोचिए सारे लोग ऐसे व्यक्ति की सार्वजनिक रूप से तारीफ कर रहा है, जिसने करीब दो दशकों तक एक मासूम आत्मा के साथ दुर्व्यवहार किया, उसे प्रताड़ित किया और मानसिक रूप से आहत किया। शायद इस दुष्ट समुदाय के लोगों को अपनी ही आग में जल जाना चाहिए। मैं नाना के इन सभी समर्थकों को राख में बदलते हुए देखूंगी।

उनकी तारीफ और सम्मान के शब्दों ने मेरे दिल में उस इंसान के लिए बचा हुआ थोड़ा-बहुत सम्मान भी जला दिया है, जिसे मैं कभी इज्जत देती थी। मैं उन सभी को उसी जगह भेज दूंगी, जहां नाना की आत्मा जा रही है। वे सभी उसी दौर से गुजरेंगे, जिससे मैं अगले 10,000 वर्षों तक बार-बार गुजर चुकी हूं। जिस किसी ने भी मेरी पीड़ा देखने के बावजूद किसी राक्षस की तारीफ की और उसे सही ठहराया, वह मेरी दिव्य वास्तविकता का हिस्सा नहीं बनने वाला। लोगों का असली चरित्र और उनका दिल इस बात से सामने आता है कि वे किसका साथ देते हैं।
सच में मरा है या भाग गया ?
यह पहली बार नहीं है जब तनुश्री नाना पाटेकर पर भड़की हों। इससे पहले भी उन्होंने कहा है कि वो सच में मरा है या भाग गया ? इतना ही नहीं उन्होंने नाना को शैतान तक कह डाला। इसी के साथ उन्होंने लोगों से सवाल किया कि मुझे क्यों विलेन बनाया जा रहा है, मैं तो उसकी विक्टिम रही हूं।