Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jun, 2026 02:42 PM

why geeta maa is single : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर और जज गीता कपूर आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में फिर से अब सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होने लगी है। गीता कपूर को इंडस्ट्री गीता मां के नाम से बुलाती...
why geeta maa is single : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर और जज गीता कपूर आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में फिर से अब सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होने लगी है। गीता कपूर को इंडस्ट्री गीता मां के नाम से बुलाती है, आपको बता दें कि वो 52 की हो गई हैं लेकिन अभी भी कुंवारी हैं। जब-जब उनसे से सवाल पूछा जाता है कि अपने शादी क्यों नहीं की, तब भी उन्होंने कुछ खास वजह नहीं बताई। इसी बीच उन्होंने यह बताया कि उनको उनका होने वाला पति कैसा चाहिए।
गीता कपूर को कैसे करें शादी के लिए प्रपोज ?
जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उनको शादी के लिए किस तरह से प्रपोज़ किया जाए ? इसी के साथ यह भी पूछा गया कि आपको डांस से बहुत प्यार है यदि आपका पार्टनर आपको डांस करते हुए प्रपोज़ करेगा तो क्या आप हां कर देंगी ?
इसके बाद गीता कपूर ने जवाब देते हुआ कहा कि- तरीका मायने नहीं रखा मुझे सिर्फ सच्चा प्यार चाहिए। रही बात डांस की तो कोई भी मुझे डांस करते हुए प्रपोज़ न ही करें।

क्या सच में गीता माँ में गुपचुप कर ली है शादी ?
आए दिन गीता कपूर को लेकर अफवाहें उड़ती ही रहती हैं उन्होंने सबसे छुपाते हुए चुपचाप शादी कर ली है। जब उनसे ये सवाल पूछा गया तो गीता मां ने कहा कि- इस तरह की कोई भी बात सच नहीं है, इस तरह की झूठी बातों पर भरोसा न करें।
गीता कपूर वर्कफ्रंट
‘गीता मां’ एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। वह डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में जज के रूप में नजर आएंगी, जिसका प्रीमियर 6 जून 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हो चुका है। इस शो में गीता कपूर के साथ करिश्मा कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी भी जज की भूमिका निभाते दिखेंगे। वहीं, शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी हर्ष लिम्बाचिया संभाल रहे हैं।
