यश चोपड़ा फाउंडेशन ने 11 छात्रों को दी स्कॉलरशिप,पहली बार रोबोटिक्स,AI और टेक्नोलॉजी कोर्स भी शामिल

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 02:30 PM

yash chopra foundation expands scholarship programme

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने अपने स्कॉलरशिप प्रोग्राम का विस्तार करते हुए 2026-27 के लिए 11 छात्रों का चयन किया है। पहली बार Robotics, Artificial Intelligence और Technology आधारित कोर्स करने वाले छात्रों को भी इस पहल के तहत आर्थिक सहायता दी गई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यश चोपड़ा फाउंडेशन (YCF), यश राज फिल्म्स (YRF) की परोपकारी पहल, ने अपने स्कॉलरशिप प्रोग्राम का विस्तार करते हुए इस वर्ष 11 छात्रों को शामिल किया है। यह पहल दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के उस विजन को आगे बढ़ाती है, जिसके तहत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े परिवारों की अगली पीढ़ी को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। YCF Scholarship Program के तहत रजिस्टर्ड हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और FWICE यूनियन सदस्यों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रत्येक छात्र को ₹5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

पहली बार रोबोटिक्स और AI जैसे कोर्स भी शामिल
अब तक यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से मीडिया, फिल्म और क्रिएटिव डिसिप्लिन में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को सपोर्ट करती रही है। हालांकि, 2026-27 के अकादमिक वर्ष से प्रोग्राम का दायरा बढ़ाकर Robotics & Artificial Intelligence, Engineering, IT, Management, Law और Medical Studies जैसे क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। खास तौर पर इस वर्ष पहली बार Robotics और टेक्नोलॉजी आधारित कोर्स करने वाले छात्रों को भी स्कॉलरशिप मिली है। फाउंडेशन के अनुसार, यह बदलाव इंडस्ट्री में तकनीक की बढ़ती भूमिका और छात्रों की बदलती शैक्षणिक आकांक्षाओं को दर्शाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Yash Chopra Foundation (@yashchoprafoundation)

300 से ज्यादा आवेदनों में से 11 छात्रों का चयन
इस वर्ष 300 से अधिक रजिस्टर्ड आवेदकों में से मेरिट और आर्थिक जरूरत के आधार पर स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद 11 छात्रों का चयन किया गया। इनमें आर्यन सिंह (B.Tech CSE-AI & ML), अस्मा चौधरी (M.Com Banking & Finance), जैद कलीम (B.Tech Electronics & Computer Science), जय सिद्धेश्वर जंगम (Mass Communication & Journalism), निधि सुभाषचंद्र यादव (B.Sc. Robotics & Artificial Intelligence Systems), प्रांजल प्रमोद कपुड़े (B.Tech Mechanical Engineering), प्रथमेश प्रदीप करंजोलकर (MCA), रुद्र मंगेश दामले (B.Com Financial Markets), सचिन विश्वकर्मा (B.Tech), उजमा सरफराज खान (M.Sc. IT) और वेलेंसिया रोजियार मधुरा (B.Tech CSE-Cyber Security) शामिल हैं। इन सभी छात्रों को उनके संबंधित कोर्स की फीस के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

इंडस्ट्री से जुड़े परिवारों की अगली पीढ़ी को सपोर्ट
YRF के CEO अक्षय विधानी ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का निर्माण उसके हर स्तर पर काम करने वाले लोगों के योगदान से हुआ है और YCF Scholarship Program इसी सहयोग को उनकी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों की पढ़ाई का दायरा मीडिया और मैनेजमेंट से लेकर Robotics, Artificial Intelligence और Engineering जैसे क्षेत्रों तक पहुंचा है। YCF के जरिए टेक्नीशियन, लाइटमैन, स्पॉट बॉय और अन्य डेली-वेज वर्कर्स समेत फिल्म इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों के बच्चों की शैक्षणिक आकांक्षाओं को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!