2026 की विदाई से पहले Smartphone बाजार में तहलका, भारत में जल्द लॉन्च होंगे ये दमदार फ्लैगशिप मोबाइल्स

Edited By Updated: 08 Nov, 2026 02:57 PM

these powerful flagship mobiles will soon launch in india

वनप्लस अपनी नई सीरीज के साथ डिस्प्ले और बैटरी क्षमता के नए मानक स्थापित करने जा रहा है। इसका 'Tomorrow's Starlight' वेरिएंट रियर पैनल पर LED लाइट इफेक्ट के साथ आ सकता है।

नई दिल्ली: साल 2026 के अंतिम महीनों में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाली है। वर्ष का अंत होते-होते देश के प्रीमियम सेगमेंट में कई बड़े ब्रांड्स अपने शक्तिशाली फ्लैगशिप हैंडसेट पेश करने की तैयारी में हैं। मोटोरोला, वनप्लस, वीवो, शाओमी और आईकू जैसे दिग्गज ब्रांड्स अत्याधुनिक प्रोसेसर, विशाल बैटरी और 200-मेगापिक्सल तक के पेरिस्कोप कैमरों वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं। 

साल खत्म होने से पहले भारत में दस्तक देने वाले प्रमुख फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का संपूर्ण विवरण: 

1. OnePlus 16 

वनप्लस अपनी नई सीरीज के साथ डिस्प्ले और बैटरी क्षमता के नए मानक स्थापित करने जा रहा है। इसका 'Tomorrow's Starlight' वेरिएंट रियर पैनल पर LED लाइट इफेक्ट के साथ आ सकता है। 

डिस्प्ले: 6.78-इंच LTPO OLED (185Hz रिफ्रेश रेट) 

प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 

कैमरा: 200MP मुख्य सेंसर + 50MP टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रावाइड 

बैटरी और चार्जिंग: 9,000mAh बैटरी, 100W वायर्ड एवं वायरलेस चार्जिंग 

2. Xiaomi 18 Pro 

कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम परफॉर्मेंस की तलाश करने वाले यूज़र्स के लिए Xiaomi 18 Pro एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। 

डिस्प्ले: 6.4-इंच की OLED स्क्रीन 

प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Gen 6 

कैमरा: Leica-ब्रांडेड सेटअप, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ दो 200MP रियर कैमरे शामिल हैं 

बैटरी और चार्जिंग: 7,000mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट 

3. iQOO 16
गेमिंग लवर्स और हैवी यूसेज वाले यूजर्स के लिए iQOO 16 एक पावरहाउस साबित हो सकता है। इसे भारत में दिसंबर महीने के दौरान लॉन्च किए जाने की संभावना है। 

डिस्प्ले: 2K AMOLED (165Hz रिफ्रेश रेट) 

प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 

कैमरा: 50MP के तीन रियर सेंसर (ट्रिपल रियर कैमरा) 

बैटरी: 8,400mAh बैटरी 

4. Vivo X500 सीरीज़ 

वीवो की बहुचर्चित X500 सीरीज में तीन मॉडल- X500, X500 Pro और X500 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज 25 नवंबर को भारतीय बाजार में उतारी जा सकती है। 

डिस्प्ले: 6.85-इंच 2K LTPO OLED (144Hz रिफ्रेश रेट) 

प्रोसेसर: Dimensity 9600 Pro 

कैमरा: Zeiss-ब्रांडेड ऑप्टिक्स, टॉप Pro Max मॉडल में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 

बैटरी: 8,000mAh बैटरी 

5. Motorola Signature 27 

ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान बनाने के बाद मोटोरोला का यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। 

डिस्प्ले: 6.8-इंच 1.5K AMOLED (120Hz रिफ्रेश रेट) 

प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 

कैमरा: 50MP Sony मुख्य सेंसर + 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रावाइड 

बैटरी और चार्जिंग: 7,000mAh बैटरी, 90W फास्ट वायर्ड एवं 50W वायरलेस चार्जिंग

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!