Edited By ,Updated: 29 Jan, 2015 04:57 AM
शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर में रहने वाली एक युवती ने अपने गले में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन उस पर शादी करने का दवाब बना रहे थे।
फरीदाबाद (सूरजमल) : शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर में रहने वाली एक युवती ने अपने गले में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजन उस पर शादी करने का दवाब बना रहे थे। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी। जानकारी के मुताबिक शिव दुर्गा विहार में सुखदेव अपने परिवार के साथ रहता है और एक कंपनी में काम करता है।
पिछले कुछ समय से वह अपनी बेटी प्रियंका के लिए रिश्ते की तलाश कर रहा था। जबकि प्रियंका अभी शादी नहीं करना चाहती थी। जिसके कारण वह शादी का विरोध कर रही थी। परिवार के लोग उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहे थे। इस बात को लेकर भी बीती रात उनके परिवार में विवाद हो गया था। उसी दौरान प्रियंका अपने कमरे में चली गई और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। बाद में परिवार के लोगों ने देखा कि वह फांसी के फंदे से झूल रही है।