Edited By ,Updated: 02 May, 2016 08:32 AM
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान नुक्सान उठा चुके दंगा पीड़ितों से मिलकर मरहम लगाने के नाम पर ढोंग करना चाहते हैं, तांकि किसी भी तरीके से हरियाणा में कांग्रेस के वजूद को बचाया जा...
चंडीगढ़(ब्यूरो): भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान नुक्सान उठा चुके दंगा पीड़ितों से मिलकर मरहम लगाने के नाम पर ढोंग करना चाहते हैं, तांकि किसी भी तरीके से हरियाणा में कांग्रेस के वजूद को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांधी का दौरा केवल पार्टी की गुटबाजी को छिपाने का बहाना भर है।
जैन ने कहा कि हरियाणा के लोगों का भाईचारा बर्बाद करने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाडने, विकास की राह पर अग्रसर हरियाणा को रोकने तथा सत्ता छूटने के दर्द को भड़ास की तरह निकाला गया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन द्वारा हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगे को सुनियोजित तरीके से निपटने और दंगा पीड़ितों को पहली बार मदद देते हुए उनके व्यवसाय को पुन: खड़ा कराते हुए पीड़ितों को मरहम लगाया गया है। जोकि मात्र ढोंग है जबकि उनके नेताओं को रोहतक सहित अन्य क्षेत्रों के लोग नकार चुके हैं।