बिना काम किए ही खुद को शाबाशी दे रही भाजपा : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 21 Feb, 2015 07:32 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बिना काम किए ही खुद को शाबाशी देकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है।

देहरागोपीपुर: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास कार्यों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बिना काम किए ही खुद को शाबाशी देकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देहरा उपमंडल के गांव हरिपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांगे्रस जिस काम का बीड़ा उठाती है, उसे पूरा करके ही दम लेती है न कि भाजपा की तरह घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पर आरोप लगाने के बजाय भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखे ताकि प्रदेश के लोगों को पता चल सके कि कौन कितने पानी में है।

 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह सदैव ही प्रदेश के समान विकास के पक्षधर रहे हैं लेकिन वोट की राजनीति में उलझी भाजपा क्षेत्रवाद की भावना फैलाकर प्रदेश के लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुलेर को धरोहर गांव बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र की विशेष संस्कृति है जिसे संजो कर रखा जाना चाहिए और अगर किसी के पास भी इससे संबंधित दस्तावेज हैं तो उन पुरानी धरोहरों को संजोए रखने के लिए म्यूजियम बनाया जाएगा।

 

इस अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) राजेंद्र राणा, पंडित सुशील रत्न, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, केवल सिंह पठानिया, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया व पूर्व विधायक योग राज सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!