दौलतपुर चौक बाजार में कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

Edited By Updated: 02 Aug, 2021 05:55 PM

bike rider injured in car bike collision in daulatpur chowk market

नगर पंचायत दौलतपुर चौक में कार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

दौलतपुर चौक(रोहित): नगर पंचायत दौलतपुर चौक में कार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक तलवाड़ा की तरफ से आ रहा था दौलतपुर चौक बाजार में बस अड्डे के समीप पहुंचा तो बेक हो रही गाड़ी से जा टकराया, जिससे 52 वर्षीय बाइक चालक की टांग में चोट आई है।

वहीं दोनों वाहनों की टक्कर के बाद घायल बाइक सवार को कारचालक एवं स्थानीय दुकानदारों की मदद से दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं चौकी प्रभारी एस.आई. सुरजीत सिंह ने ऊक्त सडक़ दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पार्टियों में आपसी सहमती होने के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!