सनसनीखेज दावेः ईरान का नया सुप्रीमो मोजतबा खामेनेई कोमा में, अमेरिका-इजराइल हमले में गंवा चुके टांगें !

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 05:26 PM

iran s new ayatollah is in a coma and has lost at least one leg

ईरान के नए सर्वोच्च नेता बताए जा रहे मोजतबा खामेनेई को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सनसनीखेज दावे सामने आए हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वह हमले में गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में हैं और एक पैर गंवा सकते हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक...

International Desk: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के कथित नए सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। कुछ विदेशी रिपोर्टों में कहा गया है कि वह हालिया अमेरिका-इजराइल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और कथित तौर पर कोमा में हैं, यहां तक कि दोनो टांगें गंवाने की भी बात कही जा रही है। हालांकि इन खबरों की ईरान सरकार या किसी आधिकारिक स्रोत ने पुष्टि नहीं की है। 

 

रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के दौरान हुए हमलों में Iran के कई सैन्य और राजनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसी दौरान यह दावा सामने आया कि हमलों में मोजतबा खामेनेई भी घायल हुए। कुछ मीडिया रिपोर्टों ने कहा कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत नाजुक है। लेकिन दूसरी ओर कुछ सूत्रों का कहना है कि उन्हें केवल टांग में चोट लगी है और सुरक्षा कारणों से उन्हें गुप्त स्थान पर रखा गया है। मोजतबा खामेनेई पिछले कुछ समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उनकी अनुपस्थिति ने अटकलों को और बढ़ा दिया है।

 

विश्लेषकों का मानना है कि यह स्थिति तीन कारणों से हो सकती है 

  • सुरक्षा खतरे के कारण उन्हें छिपाकर रखा गया हो
  • हमले में घायल होने की वजह से वह सामने न आ रहे हों
  • या ईरान की सत्ता के भीतर कोई राजनीतिक तनाव चल रहा हो

 

पहले भी चर्चा में रहे हैं मोजतबा खामेनेई
मोजतबा खामेनेई, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के बेटे हैं और लंबे समय से देश की सत्ता संरचना में प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर उनकी हालत को लेकर अफवाहें सही साबित होती हैं, तो ईरान की सत्ता संरचना और क्षेत्रीय राजनीति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।
 
  


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!