सुंडला में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

Edited By Kaku Chauhan,Updated: 30 Oct, 2020 07:51 PM

car crashes in sundla one killed one injured

चम्बा-सलूणी मार्ग पर सुंडला जीरो प्वाईंट के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य घायल हुआ है। घायल का उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...

चम्बा (काकू): चम्बा-सलूणी मार्ग पर सुंडला जीरो प्वाईंट के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य घायल हुआ है। घायल का उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को देर शाम एक कार सुरंगानी से लडोग की ओर जा रही थी। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे।

जब कार सुंडला जीरो प्वाईंट के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार सवार राजेश कुमार पुत्र हेम सिंह निवासी गांव लडोग और जसवंत सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी गांव पलेही घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उठाकर उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा भेजा गया। यहां पर उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार ने देर रात दम तोड़ दिया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही सुरंगानी पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने बाद मैडीकल कॉलेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को मैडीकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!