पुलिस भर्ती घोटाला और पेयजल संकट को लेकर कुटलैहड़ कांग्रेस ने थानाकलां में किया विरोध प्रदर्शन

Edited By Updated: 10 May, 2022 03:39 PM

kutlahad congress protested in thanakalan

पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आज दिन तक पेयजल संकट के दूर न होने को लेकर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी ने थानाकलां में विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार रोष रैली निकाली

ऊना (विशाल स्याल): पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आज दिन तक पेयजल संकट के दूर न होने को लेकर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी ने थानाकलां में विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार रोष रैली निकाली। कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा की अगुवाई में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है और पुलिस भर्ती परीक्षा की धांधली प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक कड़ा तमाचा है। इस प्रकरण से प्रदेश के लगभग 78000 युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है।

कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि बार-बार प्रदेश में ऐसे भर्ती घोटाले हो रहे हैं जिनमें या तो परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो जाते हैं या फिर सरकार द्वारा पिछले दरवाजे से अपने चहेतों को भर्ती कर लिया जाता है। आम घरों के बच्चों के साथ सरकार द्वारा भेदभाव और धोखा दिया गया। विवेक ने कहा कि प्रदेश में नहीं कुटलैहड़ में भी भाजपा द्वारा लोगों को युवाओं को ठगा जा रहा है। पिछले 30 वर्षों से कुटलैहड़ भाजपा सरकार के प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन आज भी कुटलैहड़ में जनसमस्याएं ज्यों की त्यों है। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा कहा गया था कि अगर 100 दिन में पानी की समस्या खत्म न कर पाए तो वह इस्तीफा दे देंगे और दोबारा कभी चुनाव नहीं लडेंगे लेकिन आज सवा 4 वर्ष बाद भी कुटलैहड़ में पानी की समस्या वैसी की वैसी ही है। विवेक शर्मा ने दावा किया कि पिछले वर्ष भी जब कांग्रेस द्वारा लठियानी में मटका तोड़ प्रदर्शन किया गया था तो मंत्री ने अप्रैल 2022 तक क्षेत्र में से पानी की समस्या खत्म करने की बात कही थी। आज मई 2022 को कांग्रेस पार्टी को फिर उनके गृह क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन करना पड़ रहा है जो कुटलैहड़ के लिए बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।

इस मौका पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत राणा, डा. विजय डोगरा, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, देशराज गौतम, देवेन्द्र भुट्टो, मदन मोहन सैनी, महेंद्र सिंह, देशराज मोदगिल, कर्मचंद शर्मा, रतन चंद शर्मा, बलदेव राज, दौलत राम, राजेश धीमान, ओम प्रकाश, सुरेश दत्त, मास्टर लांगू राम, सूबेदार केवल कृष्ण, अरुण भारद्वाज, मनीष कुमार, रमन शर्मा, सुषमा देवी, पूर्व चेयरमैन मीना चौधरी, मोहनलाल, साधु राम, जगदीश चंद्र, रमेश चंद, केवल कृष्ण, सुरेंद्र ठाकुर, सुल्तान सिंह, राम सिंह, रामपाल कुंडलस, अजमेर सिंह, सुमित शर्मा, सुखदेव शर्मा, कुलदीप कुमार, रवि कुमार, दर्शन सिंह, सतपाल सिंह, संजय कुमार, अशोक कुमार, पंकज कुमार, अंकित शर्मा, अजय, रजत, अभिषेक आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!