BRICS Summit: PM मोदी का बड़ा संदेश- भारत की BRICS अध्यक्षता में मानवता और लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता

Edited By Updated: 12 Sep, 2026 02:55 PM

pm modi and other world leaders arriving at bharat mandapam brics summit

नई दिल्ली: ब्रिक्स समिट के लिए PM मोदी और दुनिया के अन्य नेता भारत मंडपम पहुंचे। समिट स्थल पर PM मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए शिखर सम्मेलन...

नई दिल्ली: ब्रिक्स समिट के लिए PM मोदी और दुनिया के अन्य नेता भारत मंडपम पहुंचे। समिट स्थल पर PM मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले नज़रिए से प्रेरित है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक दौर बताया क्योंकि यह समूह अपना 20वां साल मना रहा है। उन्होंने कहा कि दो दशक परिपक्वता और ज़्यादा ज़िम्मेदारी का दौर होते हैं।

PunjabKesari

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया।
 

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिक्स देश एक साझा घोषणापत्र पर सहमत हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस बयान में किसी देश का नाम लिए बिना, किसी भी देश की ओर से एकतरफा युद्ध की निंदा की जाएगी। ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि ग्लोबल इकॉनमी में BRICS की अहमियत में बड़ा बदलाव आया है। 2006 में इसकी GDP, G7 की GDP की लगभग आधी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में BRICS ने G7 को पीछे छोड़ दिया और IMF का अनुमान है कि 2031 तक इसकी GDP, G7 की GDP से 1.6 गुना ज़्यादा हो जाएगी।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारत यात्रा पर आए चीनी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि वे रचनात्मक बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री @JitinPrasada ने उनकी अगवानी की।

 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से भी मिलेंगे। इससे पहले, शनिवार को उन्होंने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और मलेशिया के राष्ट्रपति अनवर इब्राहिम से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से मुलाकात होनी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!