सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Edited By Surinder Kumar,Updated: 14 May, 2021 03:26 PM

one person died in a road accident

अम्ब ऊना हाइवे पर पड़ते दियाड़ा में हुई सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब ऊना हाइवे पर पड़ते दियाड़ा में हुई सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार उक्त स्थल पर एक तेजरफ्तार स्कूटी ने एक अन्य  स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी चालक वाहन सहित सडक़ पर गिर गया। इस सडक़ हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए स्कूटी चालक देवराज (59) पुत्र रामकिशन निवासी अम्बेहड़ा धीरज (बंगाणा) को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

जहां से उसे पी.जी.आई. रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। देवराज सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भैरा में चपड़ासी पद पर कार्यरत था। डी.एस.पी. अम्ब सृष्टि पाण्डेय का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 279,337 , 304 ए व् एम.वी. एक्ट की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!