अकेले रायजादा ने तोड़ा सत्ती-कंवर व भाजपा जिला अध्यक्ष का किला

Edited By Surinder Kumar,Updated: 06 Feb, 2021 05:00 PM

raizada alone broke the fort of satti kanwar and bjp district president

सत्तारूढ दल की रणनीतियों पर फेरा पानी, एक भाजपा समर्थित से भी करवाई क्रॉस वोटिंग

ऊना(सुरेन्द्र): जिला ऊना की 4 पंचायत समितियों पर सत्तारूढ दल भाजपा के कब्जे के बाद जिला मुख्यालय की प्रतिष्ठित पंचायत समिति पर कांग्रेस ने भाजपा को चित्त कर अपना कब्जा जमाकर साख बचाई है। पिछले कई दिनों से दोनों पार्टियों में कशमकश जारी थी ताकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपनी-अपनी पार्टी समर्थितों का कब्जा करवाया जा सके। 2 बार की रणनीति के बाद तीसरी बार रखे गए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने न केवल अपने पक्ष में भाजपा के एक सदस्य को तोड़ कर क्रॉस वोटिंग करवाई बल्कि अध्यक्ष पद भी ड्रॉ के जरिये जीतकर भाजपा की तमाम रणनीतियों को विफल कर दिया। पंचायत समिति के दोनों पदों पर कब्जे के लिए ऊना से कांग्रेस के विधायक सतपाल रायजादा की आक्रामक और सूझबूझ पूर्ण रणनीति काम आई। रायजादा लगातार पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों से न केवल संपर्क में थे बल्कि आखिर तक उन्होंने इन सदस्यों को जोड़ कर रखा। एकजुटता के साथ वह चुनाव हॉल तक इन सदस्यों को लाने में कामयाब हुए। सत्तारूढ दल भाजपा की तमाम रणनीतियों को धराशाई करते हुए रायजादा अपने उद्देश्य में कामयाब हुए हैं।

कुटलैहड़ क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री वीरेंन्द्र कंवर और वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल ङ्क्षसह सत्ती कई दिनों से इस प्रयास में जुटे हुए थे कि कांग्रेस के किले में सेंधमारी की जाए। इसके लिए बाकायदा सदस्यों से संपर्क भी किया जा रहा था। भाजपा के जिला अध्यक्ष को ऊना बी.डी.सी. के अध्यक्ष पद के लिए दांव के रूप में उतारा गया था। पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर थी लेकिन पार्टी की तमाम रणनीतियां विफल हो गईं। कांग्रेस विधायक रायजादा अकेले ही सत्तारूढ दल के नेताओं पर न केवल हावी हुए बल्कि उनके एक सदस्य से क्रॉस वोट करवाने में भी सफल रहे। 

पंचायत समिति पर कब्जे के बाद कांग्रेस ने जमकर जश्न मनाया। इसमें विधायक सतपाल रायजादा के साथ नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री भी शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर जमकर पटाखे चलाए गए और विजय जलूस निकाला गया। इस दौरान कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। 

कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि भजपा की सत्ता के बल पर सदस्यों को डराने धमकाने की कोई रणनीति काम नहीं आई। कांग्रेस सदस्यों ने एकजुटता के साथ कांग्रेस का साथ दिया है और जिन सदस्यों को जबरन अपने कैंप में ले जाया गया था उन्होंने भी साफ संदेश दे दिया है और सत्य की जीत हुई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर चुनाव हारे मनोहर लाल का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस को बराबर के पद अध्यक्ष पद पर मिले हैं। ड्रॉ के जरिये फैसला हुआ है ऐसे में कांग्रेस को ज्यादा खुशी प्रकट करने की जरूरत नहीं है लेकिन यह लोकतंत्र है इसमें जीत हार चली रहती है। वह सभी सदस्यों के आभारी है जिन्होंने उन्हें मत दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष पद के लिए जो एक वोट क्रॉस हुई है उस पर पार्टी को दुख है इस पर मंथन किया जा रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!