सत्ती ने मलाहत में 57 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

Edited By Surinder Kumar,Updated: 11 Jun, 2022 06:04 PM

satti launched an irrigation scheme

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत मलाहत में 57 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ किया।

ऊना(सुरेन्द्र): छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत मलाहत में 57 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से 20 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि गांव व गरीब का उत्थान करना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करके उन्हें धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास किया है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान, मलाहत के प्रधान गुरचरण सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अवतार सिंह, पूर्व बी.डी.सी. सदस्य व युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि जैलदार, पूर्व प्रधान अशोक ठाकुर, पूर्व उपप्रधान मुनीष शर्मा, जलशक्ति विभाग के एक्सियन नरेश धीमान व एस.डी.ओ होशियार सिंह, रंजीत सिंह, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!