Edited By ,Updated: 25 Aug, 2016 03:05 PM
हॉकी के खिलाड़ी एवं आयकर विभाग के कर्मचारी पर अण्णा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात किसी ने तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों..
चेन्नई: हॉकी के खिलाड़ी एवं आयकर विभाग के कर्मचारी पर अण्णा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात किसी ने तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल आयकर कर्मचारी मोहित पाठक 40 प्रतिशत झुलस गया है। हालांकि हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला मोहित पाठक चेन्नई के नुंगम्बाक्कम स्थित आयकर विभाग में बतौर क्लर्क काम करता है। वह आईटी विभाग की हॉकी टीम का सदस्य भी है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रात करीब 8.50 बजे हेलमेट पहने हुए एक अज्ञात युवक ने उसके दरवाजे की घंटी बजाई। ज्योंही उसने दरवाजा खोला युवक ने उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।