PM मोदी आज दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर जाएंगे, JP नड्डा भी होंगे मौजूद, रैलियों को करेंगे संबोधित

Edited By Updated: 06 May, 2024 05:42 AM

pm modi will go on a two day visit to odisha today

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ओडिशा के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। मोदी का रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा की राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है और वह राजभवन में रात्रि विश्राम...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ओडिशा के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। मोदी का रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा की राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है और वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि वह सोमवार को ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को फिर से राज्य में आएंगे और इस दौरान वह भुवनेश्वर में एक रोड शो करेंगे तथा अगले दिन वह बोलांगीर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के रविवार को यहां पहुंचने के मद्देनजर ओडिशा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!