Edited By ,Updated: 29 Jul, 2016 02:01 PM
भारतीय जूनियर हाकी टीम ने इंग्लैंड दौरे पर अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखते हुए मेजबान इंग्लैंड को 7.1 से हरा दिया। भारत के लिए अजय यादव (27वां और 43वां मिनट) और वरूण कुमार (32वां और 35वां) ने दो दो गोल किए।
मारलॉ: भारतीय जूनियर हाकी टीम ने इंग्लैंड दौरे पर अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखते हुए मेजबान इंग्लैंड को 7.1 से हरा दिया। भारत के लिए अजय यादव (27वां और 43वां मिनट) और वरूण कुमार (32वां और 35वां) ने दो दो गोल किए। मनप्रीत (15वां), गुरजंत सिंह (38वां) और सिमरनजीत सिंह (40वां मिनट) ने एक एक गोल किए। इंग्लैंड के लिए एकमात्र गोल एड होल्डर ने दागा। भारतीयों ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और इसका फायदा 15वें मिनट में मनप्रीत के गोल के रूप में मिला। इंग्लैंड को तुरंत पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर होल्डर ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद हालांकि इंग्लैंड टीम पूरे समय दबाव में रही।
भारत के लिए गुरजंत के क्रास पर दूसरे क्वार्टर में अजय ने गोल किया। इसके बाद वरूण कुमार ने गोल करके भारत को 3.1 की बढत दिला दी। ब्रेक तक एक और गोल करके यह बढ़त उसने 4.1 की कर दी। गुरजंत और सिमरनजीत के गोलों के दम पर भारत ने तीसरे क्वार्टर में 6.1 की मजबूत बढत बना ली और आखिरी क्वार्टर में अजय ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को 7.1 से जीत दिलाई।