Edited By ,Updated: 03 Aug, 2016 08:11 PM
स्वीडन की रहने वाली मारिया पीटरसन इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं।
नई दिल्लीः स्वीडन की रहने वाली मारिया पीटरसन इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। इन्होंने अपनी जेट लाइफस्टाइल और योगा करते हुए की तस्वीरें साेशल मीडिया पर अपलोड की हैं। खास बात ये है कि मारिया आज बोइंग 737 को उड़ाती हैं, जिसमें लगभग 200 यात्री होते हैं। इतना बड़ा प्लेन उड़ाने में भी मारिया को कोई डर नहीं लगता है।
32 साल की मारिया रयानएयर के लिए काम करती हैं। वह 25 साल की उम्र में पायलट बन गई थी। मरिया पहले हल्के प्लेन उड़ाती थी और फिर 30 की उम्र में कमर्शियल पायलट बन गई। मारिया के मुताबिक, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे पायलट बनेंगी। उन्होंने एविएशन को करियर के एक ऑप्शन के रूप में देखा। धीरे-धीरे उन्हें इसमें मजा आने लगा।